---विज्ञापन---

‘किसी भी महिला को…’ Shah Rukh Khan ने इस एक्टर को सिखाई तमीज, बेटी को वीडियो कॉल करने से भी रोका

Shah Rukh Khan Teaches Manners his Co-Actor: सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार शाहरुख को-एक्टर के एक बयान की वजह से चर्चा आए है. चलिए पूरा मामला समझते हैं.

Shah Rukh Khan Teaches Manners to his Co-Actor: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग को लेकर व्यस्त चल रहे हैं. हाल ही में फिल्म के सेट से अभिषेक बच्चन की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं. खैर, इस बार शाहरुख अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अपने को-एक्टर के एक बयान की वजह से चर्चा में आए हुए हैं, जहां उन्होंने अपने साथी एक्टर को अपनी ही बेटी को वीडियो कॉल करने से रोक दिया था. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

शाहरुख खान के घर में हो रही थी पार्टी

आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आए एक्टर विजयंत कोहली ने एंटरटेनमेंट लाइव को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान से जुड़ा एक किस्सा सुनाया. जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे शाहरुख ने उन्हें सुबह 4 बजे अपनी ही बेटी को वीडियो कॉल करने से रोक दिया था. विजयंत ने कहा गौरी खान के जन्मदिन के मौके पर शाहरुख खान के घर मन्नत में एक बड़ी पार्टी हो रही थी, जिसमों मैं भी शामिल था. मेरी बेटी मायरा शाहरुख खान सर की बहुत बड़ी फैन है, वो उनसे मिलना चाहती थी. लेकिन एग्जाम के कारण पार्टी में नहीं आ सकी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दिवंगत दोस्त की बेटी के गले लग फूट-फूट कर रोया ये सुपरस्टार, बोला- ‘वो मेरा भाई…’

---विज्ञापन---

शाहरुख ने एक्टर बेटी को वीडियो कॉल करने से रोका

विजयंत कोहली ने आगे कहा, ‘सुबह 3:30 बजे मैंने शाहरुख सर से कहा कि मायरा शायद अभी भी जाग रही होगी. उन्होंने पूछा, क्या हम उसे फेसटाइम कर सकते हैं? जब मैं अपनी बेटी सीधे कॉल करने ही वाला था कि उन्होंने मुझे रोक दिया और कहा, ‘कैमरे पर किसी महिला को सीधे कॉल मत करो. पहले पूछ लो कि क्या वह कंफर्टेबल महसूस कर रही है.’ फिर मैंने अपनी पत्नी रीना को फोन किया, उसे बताया कि शाहरुख खान वीडियो कॉल करने वाले हैं और तैयार हो जाओ. सुबह 4 बजे, शाहरुख सर ने खुद मेरी बेटी मायरा को वीडियो कॉल किया. जरा सोचिए कि वो ऐसी-ऐसी चीजें कर जाते हैं कि आप बिखर जाते हो.’

---विज्ञापन---
First published on: May 14, 2026 08:49 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.