---विज्ञापन---

CANNES 2026 में नहीं जाएंगी Aishwarya Rai ? बच्चन बहू की गैरमौजूदगी से घबराए फैंस। टूटेगा सिलसिला ?

Aishwarya Rai Bachchan को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज़ हो गई है। दरअसल, 79वें Cannes Film Festival 2026 का आगाज़ फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में हो चुका है और दुनियाभर के सितारे रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। लेकिन इस बार भारतीय फैंस को सबसे ज्यादा जिस चेहरे का इंतज़ार है, वो अब तक नज़र नहीं आया है। कान्स के ओपनिंग डे पर Alia Bhatt समेत कई इंटरनेशनल स्टार्स ने अपने ग्लैमरस अंदाज़ से सुर्खियां बटोरीं, लेकिन ऐश्वर्या राय की गैरमौजूदगी ने फैंस की चिंता बढ़ा दी।

Edited By : pooja.rajput | Updated: May 13, 2026 16:43
Share :
Aishwarya Rai Bachchan

Aishwarya Rai Bachchan को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज़ हो गई है। दरअसल, 79वें Cannes Film Festival 2026 का आगाज़ फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में हो चुका है और दुनियाभर के सितारे रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। लेकिन इस बार भारतीय फैंस को सबसे ज्यादा जिस चेहरे का इंतज़ार है, वो अब तक नज़र नहीं आया है। कान्स के ओपनिंग डे पर Alia Bhatt समेत कई इंटरनेशनल स्टार्स ने अपने ग्लैमरस अंदाज़ से सुर्खियां बटोरीं, लेकिन ऐश्वर्या राय की गैरमौजूदगी ने फैंस की चिंता बढ़ा दी। सोशल मीडिया पर लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं कि आखिर “कान्स की क्वीन” इस बार कहां हैं। दरअसल, चर्चा तब और तेज़ हो गई जब L’Oréal Paris के Cannes 2026 प्रमोशनल वीडियो में ऐश्वर्या राय नज़र नहीं आईं। वीडियो में आलिया भट्ट समेत कई ग्लोबल एम्बेसडर्स दिखाई दिए, लेकिन ऐश्वर्या का चेहरा गायब था। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया। कुछ यूजर्स का कहना है कि शायद ऐश्वर्या इस बार Cannes स्किप कर सकती हैं, जबकि कुछ फैंस इसे 24 साल पुराने रिश्ते के टूटने से जोड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी छिड़ गई है कि कहीं इस बार ऐश्वर्या राय को साइडलाइन तो नहीं किया जा रहा। फिलहाल, फैंस उनकी एक झलक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: May 13, 2026 04:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.