Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bhooth Bangla Box Office Day 28: अब नहीं चल रही ‘भूत बंगला’ की कहानी, 28वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई अक्षय कुमार की फिल्म

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 28: अक्षय कुमार स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की कमाई अब तेजी से गिरती जा रही है. हालत ये है कि 28वें दिन फिल्म 2 करोड़ भी नहीं कमा सकी.

---विज्ञापन---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 28

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 28: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज को 28 दिन हो गए हैं. रिलीज के शुरुआती दिनों में फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया था. वहीं अब इसकी कमाई तेजी से गिरती नजर आ रही है. फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. चौथे वीकेंड में पहुंची इस फिल्म के लिए अब हर रोज 2 करोड़ कमाना भी मुश्किल हो गया है. आइए इसके 28वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

‘भूत बंगला’ की कमाई में गिरावट

अक्षय कुमार की फिल्म बंगला अक्षय कुमार ने शुरुआती दिनों शानदार बिजनेस किया. वहीं अब फिल्म का कलेक्शन तेजी से गिरता जा रहा है. रिलीज के दो हफ्ते फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को शुरुआती दिनों दर्शकों ने खूब पसंद किया. लेकिन अब फिल्म की कमाई में तेजी से गिरावट देखने को मिला है. 28वें दिन के आंकड़े कुछ ऐसे ही संकेत दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

28वें दिन की कमाई

sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे गुरुवार को अबतक 1.08 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक नेट 164.13 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 194.63 करोड़ पहुंच गया है. बात करें वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो भूत बंगला ने दुनियाभर में अबतक 246.60 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है.

bhooth bangla

बीते 4 हफ्तों की कमाई

17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म भूत बंगला ने शुरुआती दो हफ्ते में शानदार कमाई की थी. फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले वीकेंड 84.40 करोड़ का बिजनेस किया था. दूसरे वीकेंड इसकी कमाई 43.75 करोड़ रही. वहीं, तीसरे वीकेंड मूवी ने 21.85 करोड़ और चौथे वीकेंड इसकी कमाई 13.90 करोड़ रही.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करे फिल्म की तो भूत बंगला एक जबरदस्त हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी हैं. ये फिल्म प्रियदर्शन की दूसरी हिंदी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. इससे पहले साल 2007 में आई फिल्म भूल भुलैया में प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी देखने को मिली थी. फिल्म का बजट 120 करोड़ है.

---विज्ञापन---

First published on: May 14, 2026 10:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola