---विज्ञापन---

फिल्म को फ्लॉप मानकर सितारों ने लौटा दी थी फीस, रिलीज होते ही निकली ब्लॉकबस्टर, जीते 49 अवॉर्ड

Bollywood Movie: सालों पहले आई इस फिल्म की रिलीज से पहले प्रोड्यूसर काफी परेशान थे. उन्हें इसके हिट होने की कोई उम्मीद नहीं लग रही थी. ऐसे में फिल्म में शामिल सितारों ने अपनी फीस तक लौटा दी थी.

Rang De Basanti

Bollywood Movie: फिल्में फ्लॉप होने की वजह से मेकर्स को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ता है. वहीं अगर फिल्म अच्छी कमाई करती है, तो हर किसी की चांदी. बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में रहीं, जिनके फ्लॉप होने की वजह से मेकर्स कंगाल हो गए. लेकिन क्या आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में पता है, जिसके फ्लॉप होने का डर प्रोड्यूसर्स के मन में ऐसा बैठा कि उन्होंने सितारों से फीस तक वापस मांग ली. हालांकि बाद में ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और आज कल्ट कहलाती है.

साल 2006 की ब्लॉकबस्टर फिल्म

जी हम बात कर रहे हैं साल 2006 में आई बॉलीवुड फिल्म रंग दे बसंती की, जिसमे आमिर खान लीड रोल में थे. इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था. दिलचस्प बात ये है कि रंग दे बसंती के सितारों ने प्रोड्यूसर्स को अपनी फीस लौटा दी थी. बाद में ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसने 49 अवॉर्ड्स जीतकर इतिहास रच दिया था.

---विज्ञापन---
Rang De Basanti
Rang De Basanti

फिल्म की कहानी और कास्ट

रंग दे बसंती की कहानी एक ब्रिटिश फिल्म स्टूडेंट के इर्द-गिर्द घूमती है जो भारत आकर भारतीय क्रांतिकारी आंदोलन के पांच स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी को डॉक्यूमेंट करने आती है. वो पांच नौजवानों से दोस्ती करती है और उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करती है, जो उन्हें आज की सरकार के अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करती है. फिल्म में आमिर खान, आर माधवन, सिद्धार्थ, अतुल कुलकर्णी, शरमन जोशी, कुणाल कपूर, ब्रिटिश एक्ट्रेस एलिस पैटन, वहीदा रहमान और सोहा अली खान लीड रोल में थे.

---विज्ञापन---

सभी ने लौटा दी थी फीस

फिल्म को लेकर एक बार सोहा अली खान ने खुद ये किस्सा शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि प्रोड्यूसर्स को लगा कि फिल्म हिट नहीं हो पाएगी. ऐसे में फिल्म के सभी स्टार्स ने अपनी फीस वापस कर दी थी. सोहा अली खान ने कहा था, “फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रोड्यूसर ने अचानक फोन किया और सभी से अपनी फीस लौटाने की गुजारिश की. उन्हें फिल्म को लेकर बिल्कुल भी भरोसा नहीं था. सभी ने उनकी बात मान ली, लेकिन जब आखिरकार फिल्म रिलीज हुई तो इसने एक आंदोलन खड़ा कर दिया. हम सभी हैरान रह गए, ये फिल्म जगत में एक मील का पत्थर बन गई.”

---विज्ञापन---

फिल्म ने जीते 49 अवॉर्ड्स

साल 2006 में आई फिल्म रंग दे बसंती सिर्फ 28 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 97 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया था. इसे नेशनल फिल्म अवॉर्ड, फिल्मफेयर, आईफा, जी सिने समेत 49 अवॉर्ड्स से नवाजा गया. फिल्म के गाने आज भी दर्शकों की पहली पसंद हैं.

---विज्ञापन---
First published on: May 14, 2026 08:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.