Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

9 साल बाद हर्ष लिम्बाचिया ने भारती सिंह संग रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, बोले- ‘शादी करके अजीब…’

Harsh Limbachiya on Bharti Singh: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह के पति ने हर्ष लिम्बाचिया ने शादी के 9 साल अपनी लव स्टोरी को लेकर एक अनकहा किस्सा सुनाया है. चलिए जानते हैं कि हर्ष ने क्या कुछ कहा है.

---विज्ञापन---

Harsh Limbachiya on Bharti Singh: टीवी लाफ्टर क्वीन भारती सिंह इन दिनों टेलेविजन से लेकर यूट्यूब तक अपना सामराज्य फैला रखा है. इसके साथ ही भारती सिंह अपने हर्ष लिम्बाचिया के साथ अपने छोटे बेटे को भी पाल रही हैं. इसी बीच भारती सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. दरअसल, हर्ष लिम्बाचिया ने शादी के 9 साल अपनी लव स्टोरी को लेकर एक अनकहा किस्सा सुनाया है. जिसकी वजह से भारती सिंह लाइमलाइट में आ गई हैं. चलिए जानते हैं कि हर्ष ने क्या कुछ कहा है.

यह भी पढ़ें: ‘किसी भी महिला को…’ Shah Rukh Khan ने इस एक्टर को सिखाई तमीज, बेटी को वीडियो कॉल करने से भी रोका

---विज्ञापन---

किसी लड़की से शादी…

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया हाल ही में एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी के नए यूट्यूब शो ‘डबल डेट’ पर पहुंचे. इस शो में बातचीत के दौरान, भारती और हर्ष ने अपनी लव स्टोरी के कई किस्से शेयर किए. जब हर्ष से पूछा गया कि क्या उनकी शादी को लेकर कोई नेगेटिव रिएक्शन आया था? इस पर हर्ष ने कहा, ‘हां, ऐसा बहुत हुआ. अगर आप किसी लड़की से शादी कर रहे हैं… तो समाज कहता है कि मेल को फीमेल से ज्यादा सक्सेसफुल होना चाहिए. इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन जब कोई फीमेल मेल से ज्यादा सक्सेसफुल होती है, तो सभी लोगों को ये शादी अजीब लगती है.’

9 साल बाद हर्ष लिम्बाचिया ने…

हर्ष ने आगे कहा, ‘मुझे भी पहले थोड़ा अजीब लगता था, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मुझे अपने काम को बेहतर बनाने और आगे बढ़ने के अलावा कुछ नहीं करना है. एक राइटर के तौर पर मैं काफी अच्छी कमाई कर रहा था. लेकिन फिर भी मैंने प्रोडक्शन में हाथ आजमाया क्योंकि मुझे लगा कि प्रोड्यूसर बनने से कम से कम मैं किसी न किसी तरह से उस लेवल तक पहुंच जाऊंगा. इसके बाद मैंने क्रिएटिव डायरेक्शन भी शुरू किया. मैंने ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ शो लिखा और बनाया. इसके बाद ही मुझे कॉन्फिडेंस मिला कि मैं भी कुछ कर सकता हूं.’

---विज्ञापन---
First published on: May 14, 2026 10:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola