---विज्ञापन---
हंसा हंसाकर लोटपोट कर देगी ये वेब सीरीज, 9 एपिसोड की मजेदार कहानी बार देखने का करेगा मन
Web Series: आज हम आपके लिए बड़ी ही मजेदार सीरीज लेकर आए हैं. 9 एपिसोड की इस सीरीज के हर 10 मिनट में आपको हंसी आने वाली है. खास बात ये है कि इसकी पूरी कहानी आप बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं.
Web Series: ये एक ऐसी कॉमेडी सीरीज है, जो OTT के दौर से पहले आई थी और इसने अपने जबरदस्त कंटेंट से दर्शकों को दीवाना बना दिया था. 9 एपिसोड की ये सीरीज कुछ ऐसी है कि इसका एक भी सीन बोर नहीं करता और शुरू से लेकर अंत तक दर्शकों को बांधे रखता है. खास बात ये है कि YouTube पर आप इसे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं. अब तक इसे 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. चलिए जानते हैं.
कौनसी सीरीज
हम बात कर रहे हैं भुवन बाम की पॉपुलर सीरीज ‘ढिंढोरा' की, जो साल 2021 में यूट्यूब पर आई थी. इस कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ने भुवन बाम को जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई. इसमें भुवन ने कई अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों को हैरान कर दिया था.
ढिंढोरा की कहानी
‘ढिंढोरा' की कहानी एक आम मिडिल क्लास परिवार से शुरू होती है, जहां भुवन बाम के किरदार बबलू को अचानक लॉटरी लगती है और इसके बाद उसकी जिंदगी में एक के बाद एक अजीब घटनाएं होने लगती हैं, जहां शानदार कॉमेडी के साथ ड्रामा, सस्पेंस और इमोशन भी देखने को मिलता है.
हिमांक गौर ने किया डायरेक्ट
इस शो की खास बात ये थी कि इसमें भुवन ने 9 अलग-अलग किरदार निभाए हैं. सीरीज को हिमांक गौर ने डायरेक्ट किया था, जबकि कहानी भुवन बाम की थी और स्क्रीनप्ले में भुवन के साथ हुसैन दलाल और अब्बास दलाल जुड़े थे.
एक एक्टर ने निभाए 9 अलग-अलग किरदार
‘ढिंढोरा' को सबसे खास बनाता है भुवन बाम का अलग-अलग किरदार. शो में भुवन के अलावा बबलू, जानकी, बंचोदास ‘बंचो', समीर फुद्दी, टीटू मामा, बबली गुप्ता, मजून प्रसाद होला, डिटेक्टिव मंगलू जैसे 9 किरदार निभाए हैं.
ढिंढोरा 2 की तैयारी तेज
2022 में शो ने 500 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार किया था, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि साबित हुई. भुवन के इस शो को आप YouTube चैनल BB Ki Vines पर देख सकते हैं. बता जल्द ही भुवन ‘ढिंढोरा 2' भी लेकर आने वाले हैं, जो इस बार Netflix पर आएगा.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.