Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix की 5 सबसे डरावनी फिल्में, कहानी देख उड़ जाएगी रातों की नींद

---विज्ञापन---

Scariest Movies on Netflix: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई बेहतरीन हॉरर फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. यदि आप भी डर पैदा करने वाली फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्में लेकर आए हैं.

वेरोनिका (Veronica - 2017)

साल 2017 में आई फिल्म ‘वेरोनिका’ एक स्पेनिश सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है. इस फिल्म की कहानी एक टीनएज लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी सहेलियों के साथ स्कूल में ओइजा बोर्ड (Ouija board) खेलने की कोशिश करती है. इसके बाद उसके घर में अजीब और डरावनी घटनाएं शुरू हो जाती हैं. इस फिल्म में ऐसे-ऐसे सीन्स हैं कि नेटफ्लिक्स पर इसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी.

---Advertisement---

द डिलीवरेंस (The Deliverance - 2024)

सच्ची घटनाओं से प्रेरित, ये फिल्म एक सिंगल मदर (एबोनी जैक्सन) की कहानी है जो अपने परिवार के साथ एक नए घर में शिफ्ट होती है. लेकिन उस घर में कुछ रहस्यमई और शैतानी ताकतें मौजूद होती हैं. इस फिल्म में रोंगटे खड़े कर देने वाले खतरनाक सीन्स देखने को मिलते हैं.

फियर स्ट्रीट ट्रिलॉजी (Fear Street Trilogy)

ये तीन भागों (Fear Street Part 1: 1994, Part 2: 1978, Part 3: 1666) में बंटी एक बेहतरीन हॉरर सीरीज है. इसकी कहानी 'शैडीसाइड' नाम के एक श्रापित शहर पर आधारित है. इस फिल्म में खूब खून-खराबा, सस्पेंस और ब्रूटल सीन्स देखने को मिलते हैं.

---Advertisement---

द कंजूरिंग (The Conjuring - 2013)

ये फिल्म एड और लॉरेन वॉरेन नामक इन्वेस्टिगेटर्स की सच्ची फाइलों पर आधारित है. जब एक परिवार नए घर में जाता है और वहां पैरानॉर्मल एक्टिविटी का सामना करता है, तब वॉरेन परिवार उनकी मदद के लिए आगे आता है. द कंजूरिंग दुनियाभर की सबसे डरावनी और पॉपुलर फिल्मों में से एक है.

बर्ड बॉक्स (Bird Box - 2018)

सैंड्रा बुलॉक स्टारर ये फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर और हॉरर का बेहतरीन मेल है. कहानी एक ऐसी रहस्यमई और अनदेखी ताकत के बारे में है, जिसे देखने मात्र से लोग पागल हो जाते हैं और अपनी जान लेने लगते हैं. ऐसे में एक व्यक्ति अपनी और अपने बच्चों की जान बचाने के लिए आंखों पर पट्टी बांधकर सफर तय करता है.

---Advertisement---
First published on: Jul 20, 2026 01:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola