Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

बाथरूम में फिसलकर गिरे एक्टर पीयूष मिश्रा, लगी गंभीर चोट, बेड से भी नहीं उठ पा रहे

Piyush Mishra Hospitalized: मशहूर एक्टर पीयूष मिश्रा एक हादसे में चोटिल हो गए हैं. फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' के डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने एक्टर की हेल्थ अपडेट दी है.

---विज्ञापन---

Piyush Mishra
Piyush Mishra

Piyush Mishra Hospitalized: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और लेखक पीयूष मिश्रा बाथरूम में फिसलकर चोटिल हो गए हैं. इस हादसे से एक्टर को गंभीर चोट आई है. ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है.

चोटिल हुए पियूष मिश्रा

मंगलवार 21 जुलाई को मुंबई में फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का एक प्रमोशनल इवेंट था, जिसमें बॉलीवुड स्टार पीयूष मिश्रा भी निर्देशक आकाशादित्य लामा और एक्ट्रेस खुशाली कुमार के साथ शामिल होना था. हालांकि, उनकी अनुपस्थिति पर जब सवाल किया गया तो निर्देशक आकाशादित्य लामा ने बताया कि सोमवार रात को पियूष मिश्रा बाथरूम में फिसलकर चोटिल हो गए हैं. उनका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है. इसलिए वो फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में शामिल नहीं हो सके. डॉक्टरों की सलाह पर पियूष मिश्रा फिलहाल पूरी तरह बेड रेस्ट पर हैं और फिल्म के सभी प्रमोशन और इवेंट्स से दूर रहेंगे.

---विज्ञापन---

डायरेक्टर ने दी हेल्थ अपडेट

डायरेक्टर आकाशादित्य लामा को एक्टर के मैनेजर ने फोन पर ये जानकारी दी थी और हादसे की जानकारी फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशन इवेंट के दौरान डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने पूरा वाकया साझा किया. लामा ने बताया कि कल रात को ही पीयूष मिश्रा के मैनेजर का फोन आया था. मैनेजर ने जानकारी दी कि पीयूष जी बाथरूम में गिर गए हैं, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है. इस वजह से वे अब फिल्म के प्रमोशन और इंटरव्यू का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

बिस्तर से उठ नहीं पा रहे पियूष मिश्रा

डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने बताया कि पीयूष मिश्रा पिछले कुछ समय से लगातार अस्वस्थ चल रहे थे. इसके बावजूद भी उन्होंने एक समर्पित कलाकार की तरह इवेंट्स और प्रमोशन में शामिल होने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि इस हादसे के बाद उनकी स्थिति ऐसी हो गई है कि वे इस समय बिस्तर से उठ भी नहीं पा रहे हैं.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी ‘दुल्हनिया ले आएगी’?

बता दें आकाशादित्य लामा की फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया. रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में शादी की अफरा-तफरी के साथ ही इस फिल्म में कई मजेदार ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे. फिल्म में पीयूष मिश्रा के अलावा खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, लैरिसा बोनेसी, ओंकार कपूर, स्नेहिल दीक्षित मेहरा, अगू स्टेनली चिएदोजी जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. आकाशादित्य लामा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

First published on: Jul 22, 2026 07:15 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola