भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद रवि किशन 17 जुलाई को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी सफलता की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। संघर्ष के दिनों में छोटे-छोटे रोल करने से लेकर भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शामिल होने तक, रवि किशन ने अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई है। रवि किशन की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रही, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रही। एक समय उनका नाम अभिनेत्री नगमा के साथ जोड़ा गया। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया, जिसके बाद उनके अफेयर की खबरें खूब वायरल हुईं। हालांकि, रवि किशन ने इन अफवाहों पर सफाई देते हुए कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में साथ काम करने वाले कलाकारों के बारे में ऐसी बातें होना आम है। उन्होंने हमेशा अपनी फैमिली को पहली प्राथमिकता दी है और इन खबरों को महज अफवाह बताया। रवि किशन कई इंटरव्यू में यह भी बता चुके हैं कि वह आज भी हर सुबह अपनी पत्नी प्रीति किशन के पैर छूते हैं। उनके मुताबिक, यह सम्मान और आभार जताने का तरीका है, क्योंकि संघर्ष के दिनों में उनकी पत्नी ने हर कदम पर उनका साथ दिया। रवि उन्हें अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। वहीं, अपनी बेटी रीवा किशन के करियर में भी रवि हमेशा मजबूत सपोर्ट सिस्टम बने रहे हैं। उन्होंने बेटी को सिर्फ पहचान का सहारा नहीं दिया, बल्कि मेहनत, अनुशासन और अपनी अलग पहचान बनाने की सीख भी दी। आज रवि किशन सिर्फ एक सफल अभिनेता और नेता ही नहीं, बल्कि पारिवारिक मूल्यों को महत्व देने वाली शख्सियत के रूप में भी पहचाने जाते हैं।
---विज्ञापन---
Bhojpuri से Bollywood तक झेला rejection,गैर-धर्म की एक्ट्रेस के साथ अफेयर, बीवी बनी सपोर्ट सिस्टम
भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद रवि किशन 17 जुलाई को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी सफलता की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। संघर्ष के दिनों में छोटे-छोटे रोल करने से लेकर भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शामिल होने तक, रवि किशन ने अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई है।
First published on: Jul 21, 2026 02:06 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola