Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

450 करोड़ के मालिक Mithun Chakraborty,Dishani करेंगी शादी,Miles Mantzaris की Luxury Life हुई Viral

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों अपनी फिल्मों या राजनीति नहीं, बल्कि बेटी दिशानी चक्रवर्ती की पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिशानी ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस के साथ सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी थी।

Edited By : Priya Singh | Updated: Jul 21, 2026 19:10
Share :
Mithun Chakraborty

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों अपनी फिल्मों या राजनीति नहीं, बल्कि बेटी दिशानी चक्रवर्ती की पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिशानी ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस के साथ सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी थी। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों को बधाइयों का तांता लग गया। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति वाले मिथुन चक्रवर्ती के होने वाले दामाद आखिर हैं कौन और क्या करते हैं। माइल्स मैंटजारिस ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े हैं, लेकिन कैमरे के सामने नहीं बल्कि कैमरे के पीछे अपनी पहचान बना चुके हैं। वह प्रोफेशन से स्टेडीकैम ऑपरेटर, डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी और कलरिस्ट हैं। अपने करियर में वह ESPN, NFL, Disney, Amazon और MAX जैसे बड़े इंटरनेशनल ब्रांड्स और एंटरटेनमेंट कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा कई म्यूजिक वीडियो, डॉक्यूमेंट्री और हाई-प्रोफाइल मार्केटिंग कैंपेन का भी हिस्सा रहे हैं। हालांकि माइल्स ने कभी अपनी कमाई या नेटवर्थ का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनके इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स उनकी सफल प्रोफेशनल जर्नी की गवाही देते हैं। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती की नेटवर्थ 400 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है। बता दें कि दिशानी को मिथुन और योगिता बाली ने बचपन में गोद लिया था और आज वह लॉस एंजिल्स में रहकर एक्टिंग करियर पर फोकस कर रही हैं। अब दोनों 6 दिसंबर 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

First published on: Jul 21, 2026 07:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola