Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Amitabh Bachchan की नहीं हुई Surgery, एक पोस्ट ने फैलाया Confusion ! फैंस के सामने जोड़ने पड़े हाथ !

अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर आखिरकार खुद महानायक ने विराम लगा दिया है। दरअसल, 21 जुलाई को अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में सर्जरी, ICU और पोस्ट-ऑपरेशन रिकवरी का जिक्र किया था।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 22, 2026 11:51
Share :
Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर आखिरकार खुद महानायक ने विराम लगा दिया है। दरअसल, 21 जुलाई को अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में सर्जरी, ICU और पोस्ट-ऑपरेशन रिकवरी का जिक्र किया था। इसके बाद उनके पोस्ट को उनकी निजी सेहत से जोड़कर देखा गया और सोशल मीडिया पर खबरें वायरल होने लगीं कि 83 वर्षीय अभिनेता की हाल ही में सर्जरी हुई है, वह ICU में भर्ती रहे हैं और अब घर पर रिकवरी कर रहे हैं। इन खबरों के बाद उनके प्रशंसकों के बीच चिंता बढ़ गई। हालांकि, देर रात अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में पूरी स्थिति साफ कर दी। उन्होंने लिखा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके पिछले पोस्ट को गलत समझा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्जरी और ICU का उदाहरण उन्होंने केवल यह समझाने के लिए दिया था कि किसी कठिन दौर के बाद सामान्य जीवन में लौटना कितना चुनौतीपूर्ण होता है। अमिताभ ने बताया कि वह यह बात फीफा वर्ल्ड कप के संदर्भ में कह रहे थे। उनका इशारा एक चैंपियन टीम या खिलाड़ी की हार के बाद मानसिक रूप से खुद को संभालने की चुनौती की ओर था। लोगों ने इसे उनकी निजी सेहत से जोड़ लिया, जिससे भ्रम फैल गया। गौरतलब है कि इस पोस्ट के वायरल होने से दो दिन पहले ही अमिताभ बच्चन अपने बंगले ‘जलसा’ के बाहर रविवार दर्शन के दौरान प्रशंसकों से मिले थे। उस दौरान भी वह पूरी तरह स्वस्थ और फिट नजर आए थे। उनके ताजा ब्लॉग के बाद साफ हो गया है कि उनकी सेहत को लेकर फैली सभी खबरें महज गलतफहमी थीं।

First published on: Jul 22, 2026 11:51 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola