Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं गुस्से से खौल रहा हूं’, छात्रों की पिटाई देख आगबबूला हुए नसीरुद्दीन शाह, बोले- जाहिल देश चलाए, तो चाहेगा पूरा देश जाहिल बने

Naseeruddin Shah: 20 जुलाई को राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित 'संसद चलो' मार्च में हुई छात्रों की पिटाई को लेकर सियासी और बॉलीवुड गलियारों में हलचल तेज हो गई है. हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन ने इस मामले पर अपना गुस्सा निकाला है.

---विज्ञापन---

Naseeruddin Shah: देशभर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. 20 जुलाई को सीजेपी संग सैंकड़ों छात्रों ने संसद तक मार्च किया था. लेकिन इस दौरान प्रदर्शनकारियों और छात्रों को पुलिस की बर्बरता झेलनी पड़ी. इस मुद्दे पर फिल्मी सितारे लगातार अपनी राय रख रहे हैं. भूमि पेडनेकर से लेकर प्रकाश राज, अनुराग कश्यप और हुमा कुरैशी तक तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टपर छात्रों पर हुई हिंसा की निंदा की है. अब इस मामले में दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने भी बात की है. छात्रों के साथ हुई मारपीट और लाठीचार्ज पर नसीरुद्दीन शाह ने भयंकर गुस्सा जताया और साथ में रो भी पड़े.

छात्रों की पिटाई पर फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नसीरुद्दीन शाह ने गुस्से से भरा एक वीडियो शेयर किया और बोले, ‘नमस्कार, आदाब मैं नसीरुद्दीन शाह दो बातें अर्ज करना चाहता हूं आप सबसे. पहली बात तो ये कि अगर एक जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे, तो उसका दिल ही चाहेगा कि पूरा मुल्क उसी की तरह जाहिल, नासमझ, नाकाबिल और बेरहम बने. अभिनय के दो अलग-अलग कोर्स- राष्ट्रीय नाट्य विद्याल और पुणे फिल्म इंस्टिट्यूट में पूरे करने के बावजूद मैंने अभिनय के बारे में सबसे ज्यादा जो सीखा, वो उन बच्चों से, जिन्हें सिखाने की कोशिश मैंने की है. मेरी पूरी हमदर्दी उनके साथ है. मैं हजार-हजार हर सांस के साथ उन्हें दुआएं देता हूं और हर टीचर्स डे पर उन्हें सलाम करता हूं.’

---विज्ञापन---

गुस्से से खौल उठे नसीरुद्दीन शाह

गुस्से से लाल नसीरुद्दीन शाह ने आगे कहा, ‘इस वक्त मेरा दिल भी भरा हुआ है और मैं गुस्से से खौल भी रहा हूं ये देखकर कि हमारे बच्चों के साथ किस तरह जुल्म का बर्ताव किया जा रहा है उन गुंडों के हाथों, जो मुझे अमेरिका के एजेंटों की याद दिलाते हैं, मुंह पर नकाब लगाए हुए, हाथ में डंडा लिए हुए. कभी अपने बच्चों के बारे में भी सोचा करो और ये भी सोचो तुम्हारा अंजाम तुम्हें भी एक दिन मिलेगा जरूर. इन सब बच्चों से मैं कहना चाहता हूं कि हिम्मत ना हारें. बहुत से लोगों की हमदर्दी आपके साथ है. बहुत से लोग आपके साथ हैं. आप लड़ते रहे, मुझे हमारे मुल्क की युवा पीढ़ी से हमसे उम्मीद रही है और अब वो उम्मीद और उजागर हो गई है. आप लोग अपनी लड़ाई लड़ते रहें, हम आपके साथ हैं.’

बॉलीवुड सेलेब्स ने किया छात्रों का सपोर्ट

छात्रों से जुड़ा ये मामला इस वक्त पूरे देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. फिल्म इंडस्ट्री से अबतक कई सेलेब्स ने छात्रों को सपोर्ट किया है और खुलकर सरकार पर धावा बोला है. प्रकाश राज, अनुराग कश्यप, अतुल कुलकर्णी, विशाल ददलानी, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख, दिलजीत दोसांझ, वीर दास, हनुमानकाइंड, भूमि पेडनेकर, सोनू सूद, पूजा भट्ट, पूजा बत्रा, सोहा अली खान और हुमा कुरैशी और कुनिका सदानंद ने छात्रों के प्रति अपना सपोर्ट जाहिर किया है.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 22, 2026 11:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola