बॉलीवुड की ब्यूटी आइकन ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 52 साल की उम्र में भी ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती और एलिगेंस से फैंस को दीवाना बना दिया है। इस बार उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। वायरल तस्वीरों में ऐश्वर्या ऑल-ब्लैक पावर सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने सीक्विन डिटेलिंग वाला ओवरसाइज ब्लेजर, वाइड-लेग ट्राउजर, ब्लैक हील्स और लग्जरी हैंडबैग कैरी किया है। खुले स्ट्रेट बाल, मिनिमल मेकअप और न्यूड ग्लो ने उनके पूरे लुक को बेहद क्लासी बना दिया। इस बार उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपना चेहरा फ्लॉन्ट किया, जिसे देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लुक के अलावा ऐश्वर्या का फिट और टोंड अवतार भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ समय पहले तक बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल होने वाली अभिनेत्री अब शार्प जॉलाइन, कर्वी फिगर और कॉन्फिडेंट बॉडी लैंग्वेज के साथ नजर आईं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें “Back to Queen Era” बताया, जबकि कई फैंस ने इसे उनका अब तक का सबसे स्टाइलिश और एलिगेंट लुक कहा। हालांकि, ये तस्वीरें हाल की नहीं हैं। ये करीब दो महीने पुरानी हैं, जब ऐश्वर्या कान फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए फ्रांस रवाना हुई थीं। उनके साथ बेटी आराध्या बच्चन भी ट्विनिंग करते हुए ऑल-ब्लैक लुक में नजर आई थीं। हाल ही में सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट मोहित राय ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद ऐश्वर्या का यह ‘बॉस लेडी’ लुक एक बार फिर इंटरनेट पर छा गया।
---विज्ञापन---
Aishwarya Rai का 52 की उम्र में तगड़ा Transformation, ऑल ब्लैक लुक में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर।
बॉलीवुड की ब्यूटी आइकन ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 52 साल की उम्र में भी ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती और एलिगेंस से फैंस को दीवाना बना दिया है। इस बार उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है।
First published on: Jul 21, 2026 05:50 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola