”लॉकअप 2′ में इन दिनों बदलते रिश्ते, नई इक्वेशन, पावर गेम और लगातार हो रहे ट्विस्ट दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। शो का तीसरा हफ्ता शुरू होते ही सभी कंटेस्टेंट्स एक करोड़ रुपये की प्राइज मनी जीतने के लिए पूरी ताकत से खेल रहे हैं। इसी बीच शो के सबसे सीनियर कंटेस्टेंट राम कपूर एक बार फिर अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। लेटेस्ट एपिसोड में आधी रात को राम कपूर, लैला और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते नजर आए। वायरल क्लिप में राम, लैला के पास कंबल में जाकर लेटते हैं, उन्हें गले लगाते हैं और कंबल से चेहरा ढककर रोमांस करने की एक्टिंग करते हैं। यह देखकर घर के बाकी सदस्य ठहाके लगाने लगते हैं। आकांक्षा चौधरी भी मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि घर का पारिवारिक माहौल खराब हो गया। इसके बाद लैला कंबल हटाकर बच्चे की एक्टिंग करती हैं, जिसे देखकर पूरा घर हंसी से गूंज उठता है। जहां कुछ दर्शकों ने इस पूरे घटनाक्रम को सिर्फ हल्की-फुल्की मस्ती और एंटरटेनमेंट बताया, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे अशोभनीय बताते हुए राम कपूर को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब पहले भी राम कपूर, श्रेया कालरा को किस करने को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। श्रेया ने बाद में शिल्पा शिंदे से बातचीत में कहा था कि अगर राम दोबारा उन्हें किस करने की कोशिश करेंगे तो वह चुप नहीं रहेंगी। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि मेकर्स राम कपूर के इस व्यवहार पर कोई कार्रवाई करते हैं या इसे महज मनोरंजन का हिस्सा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं।
---विज्ञापन---
Lock Upp: पहले Shreya Kalra…अब Varun Yadav…! कब सुधरेंगे 52 के Ram Kapoor ?हरकतों पर उठे सवाल !
''लॉकअप 2' में इन दिनों बदलते रिश्ते, नई इक्वेशन, पावर गेम और लगातार हो रहे ट्विस्ट दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। शो का तीसरा हफ्ता शुरू होते ही सभी कंटेस्टेंट्स एक करोड़ रुपये की प्राइज मनी जीतने के लिए पूरी ताकत से खेल रहे हैं।
First published on: Jul 21, 2026 06:17 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola