Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

बाल-बाल बचे Akshay Kumar, मदद छोड़ हंसते दिखे Saif Ali Khan, जूनियर नबाव Taimur का रिएक्शन Viral !

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी चर्चा का विषय रही, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां अक्षय कुमार के एक फनी मोमेंट ने बटोरीं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में काला चश्मा लगाए पूरे स्वैग के साथ स्टेडियम की ओर जाते अक्षय कुमार अचानक किसी चीज से पैर टकराने के कारण लड़खड़ा जाते हैं।

Edited By : Priya Singh | Updated: Jul 21, 2026 18:03
Share :
Akshay Kumar

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी चर्चा का विषय रही, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां अक्षय कुमार के एक फनी मोमेंट ने बटोरीं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में काला चश्मा लगाए पूरे स्वैग के साथ स्टेडियम की ओर जाते अक्षय कुमार अचानक किसी चीज से पैर टकराने के कारण लड़खड़ा जाते हैं। हालांकि, खिलाड़ी कुमार अपनी फुर्ती दिखाते हुए गिरने से पहले ही खुद को संभाल लेते हैं और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ जाते हैं। इस दौरान उनके साथ सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर अली खान भी मौजूद थे। अक्षय को अचानक लड़खड़ाता देख सैफ और तैमूर दोनों हंस पड़ते हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस इस हल्के-फुल्के पल को काफी पसंद कर रहे हैं। कोई इसे मजेदार बता रहा है तो कोई अक्षय की फिटनेस और फुर्ती की जमकर तारीफ कर रहा है। वहीं, कई यूजर्स ने यह भी नोटिस किया कि इन तस्वीरों में करीना कपूर, जेह और अक्षय कुमार का परिवार नजर नहीं आया। गौरतलब है कि लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान अर्जुन कपूर और अभिनेत्री साहिबा बाली की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं। हालांकि, साहिबा बाली ने इन दावों को खारिज करते हुए लोगों से हर वायरल खबर पर भरोसा न करने की सलाह दी।

First published on: Jul 21, 2026 06:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola