Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

मनोज मुंतशिर ने जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों को बताया ‘देशद्रोही’, बोले- ‘इस देश के युवाओं…

Manoj Muntashir on CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए CJP प्रोटेस्ट को लेकर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर का बयान सामने आया है. मनोज ने प्रदर्शनकारियों को 'देशद्रोही' कहा और दावा किया कि छात्र 'कॉकरोच जनता पार्टी' से बेहतर के हकदार हैं.

---विज्ञापन---

Manoj Muntashir on CJP Protest
Manoj Muntashir on CJP Protest

Manoj Muntashir on CJP Protest: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और उससे जुड़े विवाद को लेकर देशभर में छात्रों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन जारी है. ऐसे में हर कोई इस मामले पर अपनी राय रख रहा है. इसी बीच गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देकर नई बहस छेड़ दी है. उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेज बहस शुरू हो गई. कई यूजर्स ने उनके बयान का समर्थन किया, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी आलोचना भी की.

युवाओं को CJP से बेहतर विकल्प मिलना चाहिए

---विज्ञापन---

टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में मनोज मुंतशिर ने कहा, ‘मैं कभी जंतर-मंतर नहीं जाऊंगा. इसलिए नहीं जाऊंगा क्योंकि जो लोग इस वक्त जंतर-मंतर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उनके साथ खड़े होकर मुझे अच्छा नहीं लगेगा.’ आगे उन्होंने ये भी कहा, ‘इस देश के युवाओं को कॉकरोच जनता पार्टी से बेहतर विकल्प मिलना चाहिए.’

NEET पेपर लीक पूरे सिस्टम की जवाबदेही

NEET पेपर लीक को मनोज मुंतशिर ने गंभीर बताते हुए पूरे सिस्टम से जवाबदेही भी मांगी. उन्होंने कहा, ‘इस दुनिया में कौन कह सकता है कि अगर NEET का पेपर लीक हुआ तो अच्छा हुआ? ये पूरी तरह गलत है.’ उन्होंने आगे कहा कि अगर इस विवाद की वजह से एक भी छात्र की जान गई है तो पूरे सिस्टम को इसका जवाब देना चाहिए.

---विज्ञापन---

प्रदर्शनकारियों को कहा ‘देशद्रोही’

इंटरव्यू में मनोज मुंतशिर ने स्पष्ट किया कि उनकी आपत्ति छात्रों के विरोध प्रदर्शन से नहीं, बल्कि उस मंच पर मौजूद कुछ लोगों से है. उन्होंने कहा, ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ कहने वाले लोग वहां आ रहे हैं. कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है कहने वाले लोग भी वहां हैं. मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ उन्हें देशद्रोही कह रहा हूं.’ इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे कुछ लोगों ने भगवान राम को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जो बिलकुल गलत है और वो उनका समर्थन कभी भी नहीं कर सकते हैं.

मनोज मुंतशिर का ये बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कई यूजर्स ने उनके बयान का समर्थन किया, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी आलोचना भी की. कई लोगों ने उन्हें कहा कि छात्रों के आंदोलन से दूरी नहीं बनानी चाहिए थी. वहीं, कुछ यूजर्स ने मनोज को साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘आदिपुरुष’ से जुड़ा विवाद भी याद दिलाया.

---विज्ञापन---

‘आदिपुरुष’ विवाद से सुर्खियों में रहे मनोज मुंतशिर

बता दें साल 2023 में आई फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग्स मनोज मुंतशिर ने ही लिखे थे. फिल्म रिलीज होने के बाद इसे लेकर मनोज को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था. फिल्म के कई संवादों को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत होने के आरोप लगे थे. विवाद बढ़ने पर फिल्म निर्माताओं ने कुछ डायलॉग बदले थे और मनोज मुंतशिर ने भी स्वीकार किया था कि लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 22, 2026 10:41 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola