Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Where did ‘Ramayana’ spend Rs 4000 crore budget? Fees, Starcast और Budget की फुल अपडेट !

डायरेक्टर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिससे यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बन सकती है।

Edited By : Priya Singh | Updated: Jul 21, 2026 14:23
Share :
Ramayana

डायरेक्टर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिससे यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बन सकती है। यह प्रोजेक्ट दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका इंटरनेशनल लेवल का VFX होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में उन वैश्विक VFX स्टूडियो की टीम शामिल है, जिन्होंने Interstellar, Inception, Dune, Avengers: Infinity War और Avengers: Endgame जैसी फिल्मों पर काम किया है। मेकर्स का लक्ष्य दर्शकों को विश्वस्तरीय विजुअल एक्सपीरियंस देना है। स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, यश रावण, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा काजल अग्रवाल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा, रकुल प्रीत सिंह, सुरभि दास, फैज़ल मलिक, सोहेल नय्यर, शोभना और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर की फीस करीब 75 करोड़ रुपये, यश का पैकेज लगभग 100 करोड़ रुपये, सनी देओल की फीस 20 करोड़ रुपये और साई पल्लवी की फीस 6 से 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि मेकर्स ने नहीं की है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा सिनेमाई अनुभव साबित हो सकती है।

First published on: Jul 21, 2026 02:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola