Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jennifer Winget की व्हाइट वेडिंग ने जीता दिल,पापा को गले लगाकर रो पड़ीं Actress,Photo Viral

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से उनकी दूसरी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा में थीं, लेकिन अभिनेत्री ने इस पर कभी खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी। अब जेनिफर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी ड्रीमी व्हाइट वेडिंग की नई तस्वीरों का खूबसूरत एल्बम शेयर किया है,

Edited By : Priya Singh | Updated: Jul 21, 2026 18:48
Share :
Jennifer Winget

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से उनकी दूसरी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा में थीं, लेकिन अभिनेत्री ने इस पर कभी खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी। अब जेनिफर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी ड्रीमी व्हाइट वेडिंग की नई तस्वीरों का खूबसूरत एल्बम शेयर किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। तस्वीरों की शुरुआत बेहद इमोशनल पलों से होती है, जहां जेनिफर अपने पिता को गले लगाकर भावुक होती नजर आती हैं। वहीं उनकी वेडिंग ड्रेस पर शादी की तारीख 16.08.2026 और पति विलियम इश्माएल का नाम लिखा हुआ भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। अपने ब्राइडल लुक में जेनिफर किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने व्हाइट ऑफ-शोल्डर एम्ब्रॉयडर्ड गाउन, लॉन्ग वेल, मिनिमल जूलरी, सॉफ्ट मेकअप और खुले वेवी हेयर के साथ बेहद एलिगेंट लुक कैरी किया। वहीं विलियम ब्लू थ्री-पीस सूट में बेहद डैशिंग नजर आए। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री, सनसेट फोटोशूट, केक कटिंग, डांस और फैमिली के साथ बिताए गए खास पल इस वेडिंग एल्बम को और भी यादगार बना रहे हैं। एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर, जिसमें जेनिफर हाथ में बुके लिए भावुक नजर आ रही हैं, सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। बता दें कि जेनिफर ने इससे पहले 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी, लेकिन 2014 में दोनों का तलाक हो गया। अब अभिनेत्री ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है, जिसे लेकर उनके फैंस बेहद खुश हैं।

First published on: Jul 21, 2026 06:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola