Monday, 5 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

JioHotstar पर मौजूद 5 सबसे धांसू सस्पेंस थ्रिलर, कहानी देख रह जाएंगे हैरान

Best Suspense Thriller on JioHotstar: अगर आप सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए हैं. आज हम आपके JioHotstar पर कई शानदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं.

Best Suspense Thriller on JioHotstar: ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एक से बढ़कर एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं. इन फिल्मों में साइकोलॉजिकल मिस्ट्री, उलझी हुई जांच और चौंकाने वाले ट्विस्ट शामिल हैं. दिमाग घुमा देने वाली फिल्म 'अंधाधुन' और 'दृश्यम' की उलझी हुई मिस्ट्री से लेकर साइकोलॉजिकल थ्रिलर फ्रेडी तक, इन 5 सस्पेंस थ्रिलर्स की कहानी आपको एक बार जरूर देख लेनी चाहिए.

Andhadhun

श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'अंधाधुन' आकाश (आयुष्मान खुराना) की कहानी है, जो एक पियानो बजाने वाला है और अपनी म्यूजिकल स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए अंधे होने का नाटक करता है. आकाश की जिंदगी तब बदल जाती है जब वो एक मर्डर होते हुए देख लेता है. इसके बाद धोखे और जिंदा रहने की एक उथल-पुथल भरी लड़ाई शुरू होती है, जो आकाश को लगातार खतरनाक हालात में डालती जाती है. फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ तब्बू और राधिका आप्टे भी लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

Drishyam

2013 की मशहूर मलयालम फिल्म का ऑफिशियल रीमेक, 'दृश्यम' विजय सलगांवकर (अजय देवगन) की कहानी है. विजय एक केबल ऑपरेटर है जिसकी आम जिंदगी तब खतरे में पड़ जाती है जब उसका परिवार एक पुलिस ऑफिसर के बेटे की अनजाने में हुई मौत के मामले में फंस जाता है. लड़के की मां, IG मीरा देशमुख (तब्बू), सच का पता लगाने के लिए ठान लेती हैं. वहीं विजय एक ऐसी चाल चलता है कि पुलिस उससे कभी नहीं पकड़ पाती.

Freddy

फ्रेडी एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी डॉ. फ्रेडी गिनवाला (कार्तिक आर्यन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ऐसे डेंटिस्ट हैं जो लोगों से घुलने-मिलने में झिझकते हैं और जिनका अतीत मुश्किलों भरा रहा है. उन्हें कैनाज (अलाया एफ) से प्यार हो जाता है, जो एक ऐसी शादी में फंसी हैं जहां उनके साथ बुरा बर्ताव होता है. ऐसे में फ्रेडी कैनाज की मदद करने का इरादा बनाता है. हालांकि, कैनाज की सच्चाई कुछ और ही होती है.

---Advertisement---

A Wednesday

'अ वेडनेसडे' की कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी. इसमें मुंबई पुलिस के रिटायर्ड कमिश्नर प्रकाश राठौड़ (अनुपम खेर) अपने करियर के एक अनोखे केस को याद करते हैं, जिसमें 'कॉमन मैन' (नसीरुद्दीन शाह) नाम का एक अनजान कॉलर शामिल था. ये कॉलर धमकी देता है कि अगर हिरासत में लिए गए चार आतंकवादियों को रिहा नहीं किया गया, तो वह पूरे मुंबई में बम धमाके कर देगा. इस फिल्म का क्लाइमेक्स देखकर आपका माथा घूम जाएगा.

A Thursday

ये एक हाई-स्टेक्स साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी एक प्ले-स्कूल टीचर, नैना जायसवाल (यामी गौतम धर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 16 बच्चों को बंधक बना लेती है और प्रधानमंत्री से मिलने की मांग करती है. धीरे-धीरे उसका असली मकसद सामने आता है — कानूनी व्यवस्था की कमियों की ओर ध्यान दिलाना और सरकार को गंभीर अपराधों के लिए कड़ी सज़ा का कानून बनाने के लिए मजबूर करना.

---Advertisement---
First published on: Oct 04, 2026 06:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola