---विज्ञापन---
2 घंटे 21 मिनट की सबसे तगड़ी सस्पेंस-थ्रिलर, क्लाइमैक्स देख हफ्तेभर सोच में पड़ जाएंगे आप
Best Suspense Thriller: सस्पेंस और एक्शन से भरपूर अबतक अपने कई फिल्में देखी होंगी. लेकिन साल 2024 में आई इस फिल्म को देखने बाद आप सबकुछ भूल जाएंगे. इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि आपका माथा घूम जाएगा. शुरू से लेकर अंत तक इस फिल्म का सस्पेंस दर्शकों को बांधे रखता है. वहीं इसका धमाकेदार क्लाइमैक्स आपको हफ्तों सोचने पर मजबूर कर देता है. IMDb पर इस फिल्म को 8.4 की शानदार रेटिंग मिली है.
फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी एक साधारण नाई और उसकी छोटी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है. एक दर्दनाक हादसे में उस व्यक्ति के पत्नी की जान चली जाती है, जबकि उसकी बेटी एक कूड़ेदान की वजह से सुरक्षित बच जाती है. ऐसे में वो व्यक्ति उस डस्टबिन को “लक्ष्मी” नाम देकर अपने लिए बेहद खास मानने लगता है.
धमाकेदार क्लाइमैक्स
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वो पुलिस स्टेशन पहुंचकर “लक्ष्मी” के गायब होने की शिकायत दर्ज कराता है. शुरुआत में पुलिस इस मामले को बहुत सामान्य समझती है. लेकिन धीरे-धीरे कहानी की परतें खुलती हैं और एक खतरनाक रहस्य सामने आता है. आखिर तक सस्पेंस बरकरार रहता है और क्लाइमैक्स देखकर तो हर कोई दंग रह जाता है.
कौनसी फिल्म?
हम बात कर रहे हैं साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति स्टारर फिल्म ‘महाराजा’ की, जो इंडिया की सबसे शानदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा अनुराग कश्यप, सचाना नामीदास, ममता मोहनदास, नटराजन सुब्रमण्यम, भारतीराजा, मुनिषकांथ जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं.
'दृश्यम' से भी शानदार
ये फिल्म जून 2024 में रिलीज हुई थी. फिल्म में लगातार मिलने वाले ट्विस्ट इसे शुरू से अंत तक रोमांचक बनाए रखते हैं. सस्पेंस के मामले में ये फिल्म अजय देवगन की ‘दृश्यम’ को भी टक्कर देती है.
Netflix पर करें एन्जॉय
अगर आपने अभी तक ‘महाराजा’ नहीं देखी है, तो इसे Netflix पर पहली फुर्सत में देख डालें. इसे आप यहां हिंदी सहित साउथ की सभी 4 भाषाओं में देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.