---विज्ञापन---
Theatre releases this week: दायरा, वाइब, लव लॉटरी सहित ये 5 फिल्में सिनेमाघरों में हो रहीं रिलीज
Theatre releases this week: इस हफ्ते सिनेमाघरों में क्राइम थ्रिलर से लेकर एक्शन कॉमेडी तक, शानदार फिल्में रिलीज हो रही हैं. आइए इनके बार में जानते हैं.
Theatre releases this week: इस हफ्ते सिनेमाघरों में फुल एंटरटेनमेंट होने जा रहा है. इस वीकेंड क्राइम थ्रिलर और एक्शन कॉमेडी से लेकर रोमांटिक ड्रामा और मर्डर मिस्ट्री तक, हर तरह की फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने सिनेमाघरों में आ रही हैं. करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'दायरा', कुणाल खेमू की 'वाइब' और अक्षय ओबेरॉय स्टारर 'लव लॉटरी' जैसी कई नई फिल्में इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं. आइए जानते हैं.
Daayra
करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म एक परेशान करने वाली घटना के बाद क्राइम, न्याय और सजा जैसे मुद्दों को दिखाती है. इसमें करीना कपूर ने डीसीपी अजूनी कोहली और मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने डीसीपी रमन कुमार का किरदार निभाया है.
Vibe
‘वाइब’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही एक बॉलीवुड एक्शन-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा, और लापता लेडीज से मशहूर हुए एक्टर स्पर्श श्रीवास्तव लीड रोल में हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस वंशिका धीर इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर एक कैमियो रोल में नजर आएंगी.
Love Lottery
'लव लॉटरी' (Love Lottery) भी इसी हफ्ते 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ये एक सस्पेंस-थ्रिलर और कोर्टरूम सोशल ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म को अरविंद पांडे ने डायरेक्ट किया है. इसमें अक्षय ओबेरॉय ने कार्तिक का किरदार निभाया है, जो अपनी पत्नी से तलाक मांगने के बाद घरेलू हिंसा के एक झूठे मामले में फंस जाता है. उसकी जिंदगी में एक बड़ा मोड़ तब आता है जब उसकी अलग हो चुकी पत्नी की हत्या हो जाती है और वो मुख्य संदिग्ध बन जाता है. आगे कार्तिक अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश करता है.
Resident Evil
ऑस्टिन अब्राम्स स्टारर फिल्म 'रेसिडेंट ईविल' फिल्म भी 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है और ये अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने जा रही है. इसकी कहानी एक ऐसे बदकिस्मत कूरियर की है जिसे एक दूर-दराज के अस्पताल में एक पैकेज पहुंचाने का काम सौंपा जाता है. हालांकि, जल्द ही वो एक जानलेवा महामारी के बीच फँस जाता है और जिंदा रहने के लिए उसे म्यूटेट हुए जीवों की भीड़ से लड़ना पड़ता है.
Beporoya
'बेपोरोया' इसी हफ्ते 17 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ये एक बंगाली रोमांटिक-साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.