टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी हर साल गणपति बप्पा का पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ स्वागत करते हैं. इस बार भी कपल ने अपने नए घर में गणपति पूजा की. हालांकि, पूजा के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींच लिया. दरअसल, गणपति बप्पा की पूजा करते हुए नेहा स्वामी अचानक भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. इस दौरान अर्जुन ने जिस तरह अपनी पत्नी को संभाला, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
गणपति पूजा में भावुक हुईं नेहा
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी गणपति बप्पा की पूजा करते नजर आ रहे हैं. पूजा के बीच नेहा काफी भावुक हो जाती हैं और रोने लगती हैं. उनके आंसू देखकर अर्जुन तुरंत उन्हें संभालते हैं. एक्टर प्यार से अपनी पत्नी के आंसू पोंछते हैं और उन्हें हिम्मत देते नजर आते हैं. इसके बाद दोनों साथ मिलकर पूजा पूरी करते हैं.
क्या बोले एक्टर पंडित जी से?
इस दौरान पंडित नेहा से कहते सुनाई देते हैं, ‘आपके साथ ही हैं बेटा.’ इस पर अर्जुन कहते हैं, ‘आज पहली बार नहीं है.’ वीडियो में कपल के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है. इस छोटे से पल ने फैंस का दिल जीत लिया है.
वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
यह वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो सामने आने के बाद लोग अर्जुन बिजलानी के केयरिंग अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि अपनी पत्नी को इस तरह भावुक देखकर अर्जुन ने जिस तरह उन्हें संभाला, वह बेहद प्यारा पल था.
बेहद भावुक होता है गणपति बप्पा का आगमन
गणपति बप्पा के आगमन का मौका वैसे भी भक्तों के लिए बेहद भावुक होता है. ऐसे में पूजा के दौरान नेहा की आंखों से निकले आंसुओं ने इस खास पल को और भी भावुक बना दिया.
13 साल से साथ हैं अर्जुन-नेहा
अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में से एक हैं. दोनों की शादी को 13 साल हो चुके हैं. कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और अपनी जिंदगी से जुड़े खास पल शेयर करता रहता है. अर्जुन और नेहा का यह गणपति सेलिब्रेशन भी अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है और फैंस को दोनों की यह प्यारी बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है.