Monday, 14 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

सुनीता आहूजा के घर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, बेटे-बेटी संग की पूजा, गोविंदा फिर दिखे नदारद

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने धूमधाम से बप्पा का स्वागत किया. इस खास मौके पर उनके बेटे यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा भी साथ नजर आए, लेकिन गोविंदा की गैरमौजूदगी ने लोगों को किया परेशान.

sunita ahuja celebrating ganesh chaturthi
सुनीता आहूजा ने बेटे-बेटी संग की बप्पा की पूजा

गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया. इस खास मौके पर सुनीता के साथ उनके बेटे यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा भी नजर आए. परिवार ने मिलकर बप्पा की पूजा-अर्चना की. हालांकि, इस दौरान गोविंदा की गैरमौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा.

सुनीता के घर बप्पा का स्वागत

सुनीता आहूजा के गणपति सेलिब्रेशन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. पैपराजी ने जब उनके परिवार को कैमरे में कैद किया तो सुनीता ने उन्हें लड्डू भी खिलाए. इस दौरान वह काफी खुश नजर आईं और पूरे भक्तिभाव के साथ गणपति बप्पा की पूजा करती दिखीं.

---विज्ञापन---

ढोल की थाप पर अकेले थिरकी थीं सुनीता

गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले सुनीता आहूजा खुद गणपति बप्पा को घर लेकर आई थीं. इस दौरान ढोल की थाप पर वह जमकर डांस करती नजर आईं. खास बात यह रही कि तब भी गोविंदा उनके साथ दिखाई नहीं दिए थे. अब पूजा के दौरान भी उनके नजर नहीं आने से एक बार फिर दोनों की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

पिछले साल चर्चा में आया था कपल

दरअसल, पिछले करीब एक साल से गोविंदा और सुनीता का रिश्ता सुर्खियों में रहा है. पिछले साल गणेशोत्सव से पहले दोनों के तलाक को लेकर खबरें सामने आई थीं. हालांकि, बाद में दोनों गणपति उत्सव के दौरान साथ नजर आए और विसर्जन के मौके पर जमकर डांस भी किया था. इसके बाद तलाक की खबरों पर विराम लग गया था. पिछले महीने सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की याचिका भी वापस ले ली थी.

बप्पा से सुनीता ने मांगी बच्चों की सफलता

गणेश चतुर्थी से पहले दिए एक मीडिया इंटरव्यू में सुनीता ने बताया था कि इस बार वह खुद बप्पा को घर लेकर आएंगी. उन्होंने कहा था कि पिछले साल उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और बप्पा के आशीर्वाद से उन्हें दो टीवी शोज में काम करने का मौका मिला. साथ ही उन्होंने बेटे यशवर्धन के साथ एक फिल्म भी की है.

जल्द एक्टिंग डेब्यू करेंगी सुनीता

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनीता आहूजा जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं. वह डायरेक्टर साजिद खान की फिल्म से डेब्यू करेंगी. इस फिल्म में यशवर्धन आहूजा, नितांशी गोयल और जेमी लीवर भी नजर आएंगे. फिल्म 7 जनवरी 2027 को रिलीज होने वाली है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 14, 2026 06:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola