Daayra Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान जल्द ही सिनेमाघरों में अपनी वापसी को तैयार है. इस बार वो साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन संग फिल्म ‘दायरा’ में नजर आ रही हैं. इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर आया था, जिसके बाद दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दायरा’ सेंसर बोर्ड से पास हो गई है.
‘दायरा’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘दायरा’ को सेंसर बोर्ड (CBFC) ने ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है. खास बात ये है कि इस फिल्म में एक सीन कट नहीं किया गया है. इसके सभी सीन पहले की तरह ही रखे गए हैं. हालांकि, सेंसर बोर्ड की एग्जामिनिंग कमेटी ने फिल्म के एक डायलॉग में छोटा सा बदलाव करने को कहा था. फिल्म में करीब दो घंटे के आसपास आने वाले किसी डायलॉग में एक शब्द को बदलकर ‘मंत्री’ करने के लिए कहा गया है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक, ‘दायरा’ का रनटाइम 143 मिनट 16 सेकंड है. यानी फिल्म 2 घंटे 23 मिनट 16 सेकंड लंबी है. इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स और डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका डिस्ट्रीब्यूशन पेन मरुधर कर रहा है. करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की ये फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होगी. इसमें करीना कपूर ने डीसीपी अजूनी कोहली और मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने डीसीपी रमन कुमार का किरदार निभाया है.