---विज्ञापन---
रणबीर कपूर की इस हॉट हीरोइन की टूटी सालों पुरानी शादी, बच्चों को लेकर कही ये बात
Ranbir Kapoor Actress Gets Divorced: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' फेम एक्ट्रेस एवलिन शर्मा का तलाक होने जा रहा है. सालों से लाइमलाइट से दूर रह रही एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने इस खबर से अपने सभी फैंस को चौंका दिया है. चलिए, ये पूरा माजरा समझते हैं.
'ये जवानी है दीवानी' और 'यारियां' जैसी फिल्मों से लोगों के बीच पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने खुद इस बात की जानकारी दी है. साथ ही, उन्होंने बच्चों की परवरिश को लेकर भी एक बड़ी बात कही है.
एचटी सिटी को एक इंटरव्यू में एवलिन ने कहा, 'हां, हमने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है, लेकिन हम अपने बच्चों की परवरिश पर पूरा ध्यान दे रहे हैं. हम प्राइवेसी बनाए रखने की अपील करते हैं.'
एवलिन ने आगे कहा, 'कोशिश करते हैं कि यह सेपरेशन जितना हो सके उतना अच्छा हो. हम पूरी जिंदगी दोस्ती के साथ बच्चों की परवरिश करेंगे और उसी के आधार पर एक नया चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं.'
आखिरी बड़ी फिल्म 'साहो' में नजर आई एवलिन ने इंडो-ऑस्ट्रेलियन डेंटल सर्जन तुशान भिंडी से साल 2021 में शादी की थी. शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए. लेकिन अब उनका रिश्ता एक ऐसे मोड़ पर आ गया है कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है.
कुछ महीने पहले, एवलिन ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर कर एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा था, जिसमें कहा गया था, 'कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं सब कुछ गलत कर रही हूं, और कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं एक सुपरहीरो हूं. लेकिन ज़्यादातर दिन? मैं थकी हुई और पूरी तरह से प्यार में डूबी हुई महसूस करती हूं.'