Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

मुसाफिर कैफे सीजन 2 आने से पहले देख लें ये 5 रोमांटिक वेब सीरीज

Romantic Web Series: नेटफ्लिक्स की सीरीज 'मुसाफिर कैफे' ने अपनी शानदार कहानी से हर कसी का दिल जीत लिया. खुशखबरी ये है कि अब इस सीरीज के दूसरे सीजन का भी ऐलान कर दिया गया है. इससे पहले आप ये 5 दिल छू लेने वाली रोमांटिक वेब सीरीज देख सकते हैं.

Romantic Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 'मुसाफिर कैफे' सीजन 2 का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है. ऐसे में आज हम आपके लिए 5 दिल छू लेने वाली रोमांटिक वेब सीरीज लेकर आए हैं. इन सीरीज की कहानियां देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा. रोमांस और भावनाओं की गहराई से भरपूर ये सीरीज प्यार के कई रंगों को दिखाती हैं.

Modern Love Mumbai - Amazon Prime Video

'मॉडर्न लव मुंबई' एक रोमांटिक एंथोलॉजी ड्रामा सीरीज है. ये सीरीज प्यार के अलग-अलग और खूबसूरत रूपों को शानदार अंदाज में पेश करती है. मुंबई की जीवंत पृष्ठभूमि पर बनी इस सीरीज की कहानी आपको जरूर पसंद आएगी. इसमें फातिमा सना शेख, प्रतीक गांधी, चित्रांगदा सिंह, अरशद वारसी, वामिका गब्बी और मसाबा गुप्ता लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

Broken But Beautiful - Amazon Prime Video

विक्रांत मैसी और हरलीन सेठी स्टारर सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा है. इसकी कहानी ऐसे दो लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका दिल टूट चुका है और जो अनजाने में एक-दूसरे को उबरने में मदद करते हैं. वीर अपनी पत्नी को कार एक्सीडेंट में खोने के बाद पछतावे और दुख से जूझ रहा है, वहीं समीरा एक टॉक्सिक रिश्ते से बाहर निकलने में मुश्किल महसूस कर रही है. दोनों एक दूसरे से मिलते और उनका दुख दोनों को करीब लाता है और आखिर में उन्हें फिर से प्यार पाने की उम्मीद मिलती है.

Little Things – Netflix

रोमांस और ड्रामा से भरपूर सीरीज 'लिटिल थिंग्स' काव्या (मिथिला पालकर) और ध्रुव (ध्रुव सहगल) नाम के एक कपल की कहानी है, जो मुंबई में साथ मिलकर जिंदगी जी रहे हैं। अबतक इस सीरीज के चार सीजन आ चुके हैं. ये सीरीज उन छोटे-छोटे रोजमर्रा के पलों को खूबसूरती से दिखाती है जो एक मॉडर्न रिश्ते को बनाते हैं. इस सीरीज की कहानी बहुत ही सच्ची और दिल के करीब लगती है.

---Advertisement---

Mismatched - Netflix

अगर आपने ‘मुसाफिर कैफे’ देख ली है तो आपको 'मिसमैच्ड' जैसी रोमांटिक ड्रामा सीरीज जरूर पसंद आएगी. इसमें टीन लव स्टोरी, दोस्ती और आज के रिश्तों की उलझनों का मेल है. कहानी डिंपल आहूजा (प्राजक्ता कोली) और ऋषि सिंह शेखावत (रोहित सराफ) के इर्द-गिर्द घूमती है. डिंपल एक होनहार टेक-प्रेमी है जो अपने करियर पर फोकस करती है, जबकि ऋषि एक रोमांटिक किस्म का लड़का है जो एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर डिंपल की प्रोफाइल देखने के बाद जयपुर में उसके समर कोडिंग प्रोग्राम में शामिल होता है. एक तरफ जहां डिंपल का पूरा ध्यान अपने करियर पर है और ऋषि उसका दिल जीतने की कोशिश में लगा है, वहीं क्लास के एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए साथ काम करते हुए दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं. इसके बाद की कहानी बड़ी दिलचस्प है.

Permanent Roommates - Amazon Prime Video

'परमानेंट रूममेट्स' एक बहुत ही प्यारी रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है, जो आज के दौर के रिश्तों के उतार-चढ़ाव को दिखाती है. तीन साल तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने के बाद, तान्या (निधि सिंह) और मिकेश (सुमीत व्यास) साथ रहने का फैसला करते हैं. इसके बाद शुरू होता है एक मजेदार और दिल को छू लेने वाला सफर, जिसमें वे अपनी पर्सनैलिटी, उम्मीदों, परिवार के दबाव और तालमेल से जुड़ी अलग-अलग चुनौतियों का सामना करते हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 23, 2026 03:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola