Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Asha Singh: नहीं रहीं 90 के दशक की दिग्गज एक्ट्रेस आशा सिंह, लंबी बीमारी के बाद दुनिया को कहा अलविदा

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री आशा सिंह का निधन हो गया है. वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं.

Asha singh
अभिनेत्री आशा सिंह का हुआ निधन

टीवी की दुनिया से लेकर फिल्मों तक अपनी दमदार पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आशा सिंह अब हमारे बीच नहीं रहीं. मुंबई में उन्होंने करीब 3 महीने तक लंग्स इंफेक्शन से जंग लगी, आखिरकार 22 अगस्त को उन्होंने इस बीमारी से हार मान ली, और इस दुनिया को अलविदा बोल दिया, लेकिन अपने पीछे एक्ट्रेस अपने हजारों यादगार किरदार छोड़ गईं, जो उन्होंने निभाए थे. आपको याद होगा उनका सबसे यादगार रोल जो बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में उन्होंने निभाया था. जिससे उन्हें घर-घर में कभी न मिटने वाली पहचान मिली थी.

एक्ट्रेस का एक्टिंग में रहा लंबा करियर

आशा सिंह के निधन की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई. अभिनेत्री के परिवार, दोस्तों और उनके साथ काम कर चुके कलाकारों को इस खबर से गहरा सदमा लगा है. अपने लंबे करियर के दौरान आशा सिंह ने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी.

---विज्ञापन---

लंबे करियर में निभाए कई यादगार किरदार

आशा सिंह उन कलाकारों में शामिल थीं, जिन्होंने 1970 के दशक से मनोरंजन जगत में काम करना शुरू किया था. कई दशकों तक इंडस्ट्री का हिस्सा रहने के दौरान उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए. उनकी अभिनय शैली और स्क्रीन पर सहज मौजूदगी ने दर्शकों के बीच उन्हें खास पहचान दिलाई.

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ से मिली पहचान

अभिनेत्री को खास तौर पर बीआर चोपड़ा के पॉपुलर टीवी शो ‘महाभारत’ में निभाए गए कृपी के किरदार के लिए याद किया जाता है. इस ऐतिहासिक धारावाहिक ने घर-घर में अपनी जगह बनाई थी और इसके कलाकारों को देशभर में पहचान मिली थी. आशा सिंह भी इस शो का अहम हिस्सा थीं.

---विज्ञापन---

अचानक निधन से सदमे में फैंस

आशा सिंह के निधन की खबर ने उन दर्शकों को भी भावुक कर दिया, जिन्होंने उन्हें फिल्मों और टीवी शो में अलग-अलग भूमिकाओं में देखा था. सोशल मीडिया पर उनके पुराने काम और किरदारों को याद करते हुए लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

एक लंबे और शानदार करियर के बाद आशा सिंह का यूं चले जाना मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति है. उन्होंने अपनी अदाकारी के जरिए दर्शकों के बीच जो जगह बनाई, उसे लंबे समय तक याद किया जाएगा. उनके निधन से इंडस्ट्री ने एक अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 23, 2026 04:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola