Mukesh Khanna: दिग्गज बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना ने हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर वीर दास पर निशाना साधा और बताया कि मुंह काला कर गधे पर बैठाकर घुमाने वाली बात उन्होंने वीर दास के लिए कही थी ना कि समय रैना के लिए. मुकेश खन्ना ने वीर के एक बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए ये सब बयान दिया. जानें क्या है पूरा मामला.
वीर दास को लेकर क्या बोले मुकेश खन्ना?
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, मैंने कहा था वीर दास का नाम बदलकर कायर दास रख देना चाहिए. उसने कैनेडी हॉल में कहा था भारत में दो तरह के भारत हैं सुबह देवी की पूजा होती है और रात को रेप होता है. पकड़कर मारना चाहिए उसको. जो मैंने उस वक्त कहा था जो मैंने समय रैना के लिए कहा था वह समय के लिए नहीं कहा था वो मैंने इसके लिए कहा था कि उसे गधे पर बैठा कर, मुंह काला करके उसे देशभर में घुमाओ. विदेश में जाकर ऐसी बातें करते हो. जहां का खाते हो, जहां रहे हो उसके लिए ऐसा बोलते हो. वहां ऐसी बातें करते हो मेरा देश ऐसा है…वैसा है.
वंदे मातरम को राष्ट्रीय गान बनाए जाने की अपील
हाल ही में मुकेश खन्ना ने वंदे मातरम को राष्ट्रीय गान बनाए जाने की भी बात कही थी. उन्होंने कहा वो चाहते हैं कि वंदे मातरम भारत का राष्ट्रीय गान बने क्योंकि इसे सुनने के बाद अपनी मातृभूमि के आगे सिर झुकाने का मन करता है. उन्होंने कहा, ‘वंदे मातरम भी एक ऐसा मुद्दा है जिसे बेवजह तूल दिया गया. मेरी बातों को वायरल कर दिया गया है. वंदे मातरम गाना जो है जिसमें हम मातरम झुक के कहते हैं ‘हे मां हम तुम्हारी वंदना करते हैं.’
टीवी के शक्तिमान के रूप में मिली प्रसिद्धि
बता दें मुकेश खन्ना हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार रहे हैं. उन्होंने दूरदर्शन के पॉपुलर टीवी शो शक्तिमान से दुनियाभर में पॉपुलैरिटी पाई. वहीं टीवी सीरियल महाभारत में उन्होंने भीष्म पितामाह का शानदार किरदार निभाया है. मुकेश खन्ना ने कई फिल्मों में भी काम किया है.