Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में फरहाना भट्ट का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, रोहित शेट्टी से की रिक्वेस्ट, बोलीं-‘छोड़ दो मुझे..’

खतरों के खिलाड़ी 15 का हाल में एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में फरहाना भट्ट बुरी तरह से रोते हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान वह रोहित शेट्टी से भी रिक्वेस्ट कर रही हैं कि उन्हें छोड़ दो.

Khatron Ke Khiladi 15-Rohit Shetty-farhana Bhatt
खतरों के खिलाड़ी में फरहाना भट्ट का बुरा हाल

खतरों के खिलाड़ी 15‘ इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. शो में सेलेब्स तमाम हैरान करने वाले स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, इस शो में बिग बॉस 19 में नजर आ चुकी फरहाना भट्ट भी नजर आ रही हैं. फरहाना बिग बॉस 19 के बाद से ही दर्शकों की फेवरेट बन गई हैं और खतरों के खिलाड़ी में भी वो गदर काट रही हैं. हालांकि हालिया एक टास्क के दौरान फरहाना का बुरा हाल हो गया और वो टास्क के बाद बुरी तरह से रोते हुए नजर आईं. इसका प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

फरहाना का हुआ रो-रोकर बुरा हाल

दरअसल, कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर खतरों के खिलाड़ी 15 का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है. यह आने वाले एपिसोड का प्रोमो है. इस प्रोमो में दिखाया गया है कि फरहाना भट्ट फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रही हैं. प्रोमो में दिखाया गया है कि फरहाना एक टास्क कर रही हैं, जिसमें उन्होंने एक ट्रांसपेरेंट हेलमेट पहना हुआ है. इसके बाद रोहित शेट्टी दर्जनों खतरनाक बिच्छू उस हेलमेट के अंदर डालते हैं. इस दौरान बिच्छू फरहाना के चेहरे पर चढ़ रहे होते हैं, जिसके कारण एक्ट्रेस बुरी तरह से डर जाती है और चीखने लगती हैं. इस दौरान वह चिल्लाते हुए कहती हैं कि मुझे छोड़ दो,.. रोहित जी मुझे लग रही है.”

---विज्ञापन---
https://www.instagram.com/reel/DcXrH0LSV6w/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=NTc4MTIwNjQ2YQ==

टास्क के दौरान बुरी तरह घबरा गईं फरहाना

टास्क पूरा होने के बाद फरहाना बहुत ज्यादा घबराई हुई होती हैं और जब हेलमेट उतारा जाता है तो वो जमीन पर बैठकर रोने लगती हैं. वह कहती हैं कि मेरे मुंह में कुछ लग रहा है. फरहाना की इस हालत को देखकर वहां मौजूद कंटेस्टेंट भी बुरी तरह से घबरा जाते हैं और बाकी लोग फरहाना को शांत कराने की कोशिश करते हैं.

फैंस को सताई फरहाना की चिंता

फरहाना का रोते हुए जैसे ही वीडियो सामने आता है, वैसे ही उनके फैंस काफी चिंतित हो जाते हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “जब लोग एक स्टंट करके बैठे हैं, फरहाना ने 3 स्टंट लगातार परफॉर्म करे हैं.” दूसरे ने लिखा, “टॉर्चर स्टंट है, लेकिन वो कभी हार नहीं मानेंगी.” एक और यूजर ने लिखा, “यह टॉर्चर है.”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘साबित हो गया…’ कंगना रनौत के ‘सस्ती कॉपी’ वाले बयान पर आया तापसी पन्नू का रिएक्शन, क्रिप्टिक पोस्ट से साधा निशाना

First published on: Aug 23, 2026 03:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola