Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Zombie Reddy 2: तेजा सज्जा के बर्थडे पर फैंस को मिला खास तोहफा, ‘जॉम्बी रेड्डी 2’ की घोषणा, शनाया कपूर की भी हुई एंट्री

Zombie Reddy 2: साउथ स्टार तेजा सज्जा ने आज अपने 31वें जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा दिया है. एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी नेक्सट लेवल’ यानी जॉम्बी रेड्डी के सीक्वल का आधिकारिक ऐलान हो गया है.

teja sajja zombie reddy 2 nxt lvl

Zombie Reddy 2: साउथ स्टार तेजा सज्जा ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को खास खुशखबरी दी है. दरअसल उनकी पॉपुलर फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी’ के सीक्वल की घोषणा हो चुकी है. मेकर्स ने खास तौर पर एक्टर के जन्मदिन पर इस जानकारी को शेयर किया है. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में इस बार तेजा के साथ बॉलीबुड एक्ट्रेस शनाया कपूर भी नजर आएंगी.

‘जॉम्बी रेड्डी’ के सीक्वल में शनाया कपूर की एंट्री

तेजा सज्जा स्टारर फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज खासतौर पर मेकर्स ने तेजा सज्जा के 31वें बर्थडे पर इसकी जानकारी दी है. फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी 2’ में तेजा सज्जा के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करेंगी. वहीं फिल्म में एक्टर उपेंद्र भी लीड रोल में हैं नजर आएंगे. ‘जॉम्बी रेड्डी 2’ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम, नेपाली और जापानी भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

बात करें फिल्म की तो इसे फिल्ममेकर सुपर्ण एस. वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं. जिन्होंने ‘द फैमिली मैन 2’, ‘राणा नायडू’ और ‘हक’ जैसे बेहतरीन फिल्मों-सीरीज के लिए जाने जाते हैं. इसकी कहानी प्रशांत वर्मा ने लिखी है. वहीं इसका म्यूजिक गौरा हरि ने तैयार किया है, जिन्होंने ‘हनु-मैन’ और ‘मिराई’ जैसी शानदार फिल्मों में रिकॉर्ड-तोड़ म्यूजिक दिया है.

फिल्म को लेकर बोले तेजा सज्जा?

अपनी फिल्म को लेकर सुपरस्टार तेजा सज्जा ने कहा, “मेरे लिए, इस सफर का सबसे अच्छा हिस्सा रहा है रिस्क लेने की आज़ादी और दर्शकों पर भरोसा कि वे साथ देंगे. ‘जॉम्बी रेड्डी’ ऐसा ही एक बड़ा कदम था, और जिस तरह लोगों ने उस दुनिया और मेरे किरदार को अपनाया, उससे हमें और भी बड़े सपने देखने का हौसला मिला. ‘जॉम्बी रेड्डी Nxt Lvl’ उसी सपने को और आगे ले जाने की कोशिश है. इस बार हमने जो स्केल, एक्शन और दुनिया बनाई है, वह कहीं ज्यादा बड़ी और शानदार है, और मैं ये देखने के लिए उत्साहित हूं कि दर्शक इस पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं. अपने एक और जन्मदिन पर, मुझे उस फ्रैंचाइजी में वापसी से बेहतर तोहफा नहीं मिल सकता था जो मेरे लिए बहुत मायने रखती है. हमने उम्मीदें और स्तर दोनों बढ़ाए हैं, एक शानदार टीम को साथ लिया है और कुछ वाकई मजेदार बनाने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है. मैं जॉम्बी-वर्स में वापस लौटने और इस अगले चैप्टर को एक यादगार अनुभव बनाने के लिए उत्सुक हूं,”

---विज्ञापन---

First published on: Aug 23, 2026 04:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola