मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान इन दिनों अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार रात अरहान को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, जहां वह काफी सीरियस और लो-प्रोफाइल अंदाज में नजर आए। हालांकि, कैमरों से दूरी बनाए रखने के दौरान उनके सिर के क्राउन एरिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं। वायरल तस्वीरों में अरहान के सिर के ऊपरी हिस्से में बाल कुछ कम नजर आ रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके हेयर फॉल को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने इसे जेनेटिक कारण बताया, तो कुछ ने उन्हें हेयर ट्रांसप्लांट की सलाह तक दे डाली। वहीं, कई यूजर्स ने अरहान को ट्रोल करने के बजाय उनका समर्थन भी किया। बता दें कि अरहान खान 23 साल के हैं और मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे हैं। उनके परिवार में हेयर फॉल को लेकर पहले भी चर्चा होती रही है। सलमान खान की हेयरलाइन में भी कम उम्र में बदलाव नजर आया था और रिपोर्ट्स में उनके हेयर ट्रांसप्लांट की बात सामने आई थी। हालांकि, अरहान की वायरल तस्वीरों के आधार पर यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि वह किसी हेयर लॉस की समस्या से जूझ रहे हैं। फिलहाल उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर जरूर बहस छेड़ दी है।
---विज्ञापन---
Malaika Arora का बेटा भरी जवानी में हुआ गंजा, 23 के Arhaan Khan के झड़ने लगे बाल! Photos Viral
मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान इन दिनों अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार रात अरहान को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, जहां वह काफी सीरियस और लो-प्रोफाइल अंदाज में नजर आए। हालांकि, कैमरों से दूरी बनाए रखने के दौरान उनके सिर के क्राउन एरिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं।
First published on: Aug 22, 2026 02:44 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola