Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

टीवी की ‘पार्वती’ ने धूमधाम से मनाई बेटी की छठी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

Puja Banerjee Daughter Chhathi Puja Photos: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने हाल ही में अपनी बेटी के छठी की पूजा की झलक फैंस के साथ शेयर की है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Aug 23, 2026 15:24
Share :

Puja Banerjee Daughter Chhathi Puja Photos: टीवी की पॉपुलर ‘देवी पार्वती’ यानी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को खूब एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त 2026 को एक बेटी को जन्म दिया. पूजा बनर्जी और उनके पति कुणाल ने मम्मी पापा बनने की गुडन्यूज अपने यूट्यूब व्लॉग में दी. इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक दिन की बेटी का खूबसूरत और प्यारा सा चेहरा भी फैंस को दिखाया.

अब एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने अपनी बेटी की छठी की पूजा की झलक फैंस के साथ शेयर की है. जिसमें पूरा वर्मा परिवार अपनी नन्हीं लाडली की पूजा करते दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरों में पूजा दीवार पर सिंदूर से स्वास्तिक बनती और गोबर से बाकी रस्मों को पूरा करती दिखाई दे रही है. इसके अलावा तस्वीरों में पूजा बनर्जी कभी अपनी लाडली बेटी के लाड करते हुए तो कभी रोती हुई बेटी को चुप कराने की कोशिश करती दिखाई दे रही है. इन तस्वीरों में आप न्यूली मॉम पूजा के साथ बेटा और बेटी और बुआ को भी देख सकते हैं. छठी की पूजा की रस्मों को करते हुए एक्ट्रेस की ननद के चेहरे पर भी खुशी और एक्साइटमेंट साफ-साफ दिखाई दे रही है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Aug 23, 2026 03:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola