बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी कथित तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देखने के बाद कुछ यूजर्स ने दावा किया कि करीना का बेबी बंप नजर आ रहा है। इसके बाद इंटरनेट पर उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी की चर्चाएं तेज हो गईं। दरअसल, 21 अगस्त को करीना को जिम से बाहर स्पॉट किया गया था। इस दौरान उनके लुक और वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की अटकलें शुरू हुईं। हालांकि, 22 अगस्त को मुंबई में स्पॉट होने के दौरान करीना ने इन खबरों पर अपने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। पैपराजी को देखकर उन्होंने कहा, “पागल कर देते हो तुम लोग।” करीना ने सोशल मीडिया पर भी इन अफवाहों को लेकर मजेदार अंदाज में रिएक्ट किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक शख्स अपना फूला हुआ पेट दिखाता नजर आ रहा था। इसके साथ उन्होंने ‘हम आपके हैं कौन’ के मशहूर गाने “चॉकलेट, लाइम जूस…” का इस्तेमाल किया और हंसने वाली व पिज्जा इमोजी शेयर कीं। इससे पहले करीना की ननद सबा पटौदी ने भी इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि केवल तस्वीर या वीडियो देखकर किसी की निजी जिंदगी को लेकर निष्कर्ष निकालना सही नहीं है। करीना और सैफ अली खान दो बेटों, तैमूर और जेह, के माता-पिता हैं। फिलहाल करीना के मजेदार रिएक्शन ने तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर चल रही चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है।
---विज्ञापन---
तीसरी प्रेग्नेंसी पर Kareena Kapoor ने दिया अपना रिएक्शन, Bebo का जवाब तगड़ा वायरल ! जानिए मामला
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी कथित तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देखने के बाद कुछ यूजर्स ने दावा किया कि करीना का बेबी बंप नजर आ रहा है।
First published on: Aug 23, 2026 02:51 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola