---विज्ञापन---
Lock Upp 2 में होगी अपूर्वा मखिजा की एंट्री? इन 2 कंटेस्टेंट के साथ हुई लड़ाई की भविष्यवाणी!
Apoorva Mukhija Wildcard Entry in Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का पॉपुलर रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' अपनी प्रीमियर के टाइम से सुर्खियों में बना हुआ है. अपनी शुरुआत के साथ ही ये शो खबरों की हेडलाइन में छाया हुआ है. कुछ समय पहले शिल्पा शिंदे ने इस शो में वाइल्डकार्ड एंट्री ली थी, जिनके आते ही शो में खलबली मच गई. वहीं, अब इस शो में एक और वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली हैं. जिसकी पहली झलक शो के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिली. कई लोगों का मानना है कि शो में आने वाला ये नया वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा उर्फ रेबेल किड हैं. चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं.
सबसे बड़ी गैंग लीडर...
'लॉक अप 2' के नए वायरल प्रोमो क्लिप में एक महिला हथकड़ी पहने घर में एंट्री करती है और लॉक अप टीम उसे एस्कॉर्ट करती दिख रही है. हालांकि, प्रोमो क्लिप में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा. प्रोमो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट का इंटरड्यूस करते हुए फराह खान कहती हैं, 'सबसे बड़ी गैंग लीडर का स्वागत कीजिए. हमारी नई वाइल्ड कार्ड.'
सोशल मीडिया पर मची सनसनी
प्रोमो में फराह खान ने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की पहचान का खुलासा नहीं किया. लेकिन, प्रोमो देखने के बाद से सोशल मीडिया पर यह चर्चा हो रही है कि यह नई वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट कोई नहीं बल्कि फेमस कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा उर्फ रेबेल किड हैं.
लड़ाई को लेकर भविष्यवाणी!
कई फैंस ने अभी से अपूर्वा को सपोर्ट करना शुरू कर दिया है. वहीं, कुछ फैंस ने भविष्यवाणी की है कि अपूर्वा की इस शो में किन कंटेस्टेंट से लाड़ाई होगी. जैसे एक फैन लिखा, 'रेबेल किड मैदान में उतर गई है.' वहीं, एक दूसरे फैन ने लिखा, 'वह शिल्पा और श्रेया को खा जाएगी.'
माता रेबल जी...
एक और फैन ने लिखा, 'यह सूफी वर्सेस रेबेल किड की लड़ाई होगी.' एक और फैन ने लिखा, 'अब होगा कलेश.' एक अन्य फैन ने लिखा, 'बड्डी समाज अब किसको चुनेगा आकांक्षा या माता रेबल जी को.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.