---विज्ञापन---
कौन हैं ‘हेरा फेरी 3’ का मालिक? विवाद के बीच अक्षय कुमार की प्रोडक्शन टीम ने जारी किया नोटिस
Who Owns Hera Pheri 3 Right?: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की आने वाली मोस्ट अवेडेट फिल्म 'हेरा फेरी 3' के राइट्स को लेकर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस विवाद की वजह से अभी तक फिल्म की शूटिंग भी शुरू नहीं हो पाई. अब इस 'हेरा फेरी 3' की इस कानूनी लड़ाई में एक नया मोड़ आ गया है. दरअसल, अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस 'केप ऑफ गुड फिल्म्स एलएलपी' ने अब इस मामले में नोटिस जारी किया है. आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.
'हेरा फेरी 3' के राइट्स
फिल्म 'हेरा फेरी 3' के राइट्स के मामले को लेकर अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस 'केप ऑफ गुड फिल्म्स एलएलपी' ने 4 जुलाई, 2026 के ट्रेड मैगजीन 'कंप्लीट सिनेमा' एडिशन में एक पब्लिक नोटिस पब्लिश किया है, जिसमें साफ शब्दों में कहा गया है कि फिल्म के निर्माण और कमर्शियल यूज के राइट्स केवल उनके पास हैं.
फिल्म इंडस्ट्री को चेतावनी
इस नोटिस में फिल्म इंडस्ट्री और बाकी बिज़नेस से जुड़े लोगों को यह चेतावनी भी दी गई है कि वे कंपनी की अनुमति के बिना 'हेरा फेरी 3' पर अधिकार का दावा करने वाले किसी भी तीसरी पार्टी के साथ कोई समझौता नहीं कर सकते हैं. इसी के साथ केप ऑफ गुड फिल्म्स ने 'हेरा फेरी 3' के एक्सक्लूसिव राइट्स का दावा किया है.
नोटिस में क्या लिखा?
बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार, अक्षय कुमार के फैन क्लब ने इस पब्लिक नोटिस का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. नोटिस में लिखा है, 'आम जनता और स्पेशली इंडियन फिल्म इंडस्ट्र को, जिसमें सभी डिस्टिब्यूटर्स, एग्जिबिटर, सिनेमा चेन, ओटीटी और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, टीवी ब्रोडकास्ट, डिजिटल प्लेटफॉर्म, एडवटाइजर, लाइसेंसकर्ता, लाइसेंसधारी, एग्रीगेटर, सिंडिकेटर और बाकी सभी जुड़े व्यक्ति और संस्थाएं शामिल हैं.'
सभी राइट्स...
नोटिस में आगे लिखा है, 'आपको बताया जाता है कि केप ऑफ गुड फिल्म्स एलएलपी 'हेरा फेरी 3' ('फिल्म') नाम की फिल्म के मेकिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, मार्केटिंग, दोहन, और कमर्शियल यूज़ से जुड़े सभी राइट्स हमारे हैं.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.