---विज्ञापन---
कौन है अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर? जिसके साथ फोटो शेयर कर क्रिकेटर ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बीते लंबे वक्त से अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए थे. लगातार सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही थीं कि अर्शदीप सिंह एक्ट्रेस समरीन कौर को डेट कर रहे हैं. इतना ही नहीं, कई बार समरीन को अर्शदीप के साथ एयरपोर्ट पर और मैच के दौरान भी देखा गया है. वहीं, अब खुद अर्शदीप ने समरीन के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है.
अर्शदीप ने समरीन संग कंफर्म की डेटिंग
दरअसल, हाल ही में अर्शदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने अपनी और समरीन कौर की दो तस्वीरें साझा की हैं. पहली तस्वीर में अर्शदीप और समरीन सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्शदीप ने कैप्शन में लिखा, "My Person."
फैंस ने दी बधाई
कपल की ये रोमांटिक तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. फैंस उनके रिश्ते की पुष्टि से बेहद खुश हैं. वहीं, कई लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर समरीन कौर कौन हैं और क्या करती हैं.
कौन है समरीन कौर?
समरीन कौर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। 7 सितंबर 1999 को जन्मीं समरीन का जन्म जम्मू-कश्मीर में हुआ था. उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से बी.कॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. समरीन ने साल 2018 में फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया और फिनाले तक पहुंचीं. इसके बाद उन्हें कई विज्ञापनों और फिल्मों के ऑफर मिले.
समरीन के शोज और फिल्में
समरीन ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 की वेब सीरीज नेल पॉलिश में अर्जुन रामपाल के साथ काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वह रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 में भी नजर आई थीं। उन्होंने पंजाबी फिल्म सरदार जी 2 में भी काम किया है. फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा वह 'बावला' और 'तुझे भूलना तो चाहा' जैसे कई हिट पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं. समरीन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
कब शुरू हुईं समरीन और अर्शदीप की डेटिंग की अफवाहें
बता दें कि समरीन और अर्शदीप की डेटिंग की अफवाहें IPL 2026 के दौरान शुरू हुई थीं. अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे नजर आए थे. उस तस्वीर में दिखे एक टैटू ने फैंस का ध्यान खींचा था. बाद में फैंस ने वही टैटू समरीन के हाथ पर भी देखा. इसके बाद कई बार समरीन को स्टेडियम में अर्शदीप सिंह को चीयर करते हुए भी देखा गया.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.