---विज्ञापन---
पाकिस्तान में बैन हुई सनी देओल की Batwara 1947, क्या रियल लाइफ से इंस्पायर है कहानी?
Batwara 1947: आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में निर्मित फिल्म 'बंटवारा 1947' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. इसके बाद कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या सनी देओल स्टारर यह फिल्म किसी वास्तविक घटना पर आधारित है. साथ ही, फिल्म को लेकर पाकिस्तान में बैन की खबरें भी चर्चा में हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म की कहानी क्या है और यह किस नाटक से इंस्पायर बताया जा रहा है.
क्या सच्ची घटना पर आधारित है 'बंटवारा 1947'?
'बंटवारा 1947' किसी एक वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म नहीं है. फिल्म की कहानी फेमस साहित्यकार असगर वजाहत के चर्चित नाटक 'जिस लाहौर नईं वेख्या, ओ जम्या ई नईं' से इंस्पायर है. यह नाटक अपने मानवीय संदेश और बंटवारे के दर्द को संवेदनशील तरीके से दिखाता है.
क्या है कहानी?
कहानी साल 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें एक मुस्लिम परिवार लखनऊ से पाकिस्तान पहुंचता है और उन्हें लाहौर की एक हवेली में रहने के लिए जगह मिलती है. लेकिन वहां पहले से रह रही एक बुजुर्ग हिंदू महिला घर छोड़ने से इनकार कर देती है, क्योंकि वह उसे अपना घर मानती है. शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच टकराव होता है, लेकिन समय के साथ उनके रिश्तों में अपनापन आ जाता है. कहानी इंसानियत, सह-अस्तित्व और मानवीय मूल्यों का संदेश देती है. फिल्म भी इसी भावनात्मक आधार पर तैयार की गई है.
पाकिस्तान में बैन की क्यों?
असगर वजाहत के इस नाटक को भारत और कई अन्य देशों में सालों से स्टेज पर पेश किया जा रहा हैं और इसे विभाजन पर लिखे गए सबसे चर्चित नाटकों में गिना जाता है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाटक को पाकिस्तान में विवादों का सामना करना पड़ा था.
एंडिंग के चलते पाकिस्तान में हुई बैन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाटक के अंत में एक स्थानीय मौलवी सुझाव देता है कि बुजुर्ग हिंदू महिला का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों से किया जाए. इस संदेश को कई लोगों ने इंसानियत और धार्मिक सौहार्द का प्रतीक माना, जबकि कुछ समूहों ने इस पर आपत्ति जताई.
बंटवारा 1947 स्टार कास्ट
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'बंटवारा 1947' में सनी देओल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में शबाना आजमी बुजुर्ग हिंदू महिला के किरदार में नजर आएंगी, जबकि प्रीति जिंटा सनी देओल की पत्नी की भूमिका निभाएंगी. आमिर खान प्रोडक्शंस में बनी यह फिल्म 15 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.