Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘इस लड़के ने इंडस्ट्री को…’ Don 3 विवाद में रणवीर सिंह को लेकर ये क्या बोल गए सुनील शेट्टी?

---विज्ञापन---

Suniel Shetty on Ranveer Singh Don 3: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इस समय अपनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. हालांकि, इसी बीच उन्होंने फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच चल रहे फिल्म 'डॉन 3' के विवाद पर अपनी राय दी है. सुनील शेट्टी ने इस मामले में रणवीर सिंह का सपोर्ट किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि खुले तौर पर ब्लैकलिस्टिंग के कल्चर पर सवाल उठाया है. चलिए जानते हैं कि आखिर सुनील शेट्टी ने इस मामले को लेकर क्या कुछ कहा है.

क्या बोले सुनील शेट्टी?

सुनील शेट्टी ने हाल ही में 'वेलकम टू द जंगल' के प्रमोशन के दौरान टाइम्स नाउ को इंटरव्यू देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति या संगठन के पास किसी एक्टर को अपना काम करने से रोकने का अधिकार नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे विवादों की कानूनी सच्चाई की ओर भी इशारा किया है.

---Advertisement---

फरहान अख्तर और रणवीर सिंह...

सुनील शेट्टी ने तो यहां तक कहा कि अगर कभी ये मामला कोर्ट तक पहुंचता है तो बैन लगाने की सभी कोशिशें तुरंत विफल हो जाएंगी. इसके अलावा, सुनील शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री में रणवीर सिंह के योगदान के बारे में भी बात की, साथ ही ये भी कहा कि फरहान अख्तर और रणवीर सिंह दोनों बातचीत के जरिए मामले को सुलझा लेंगे.

सुप्रीम कोर्ट इस मामले को...

सुनील शेट्टी ने कहा, 'कोई भी एक एक्टर पर बैन नहीं लगा सकता, कोई भी काम पर प्रतिबंध नहीं लगा सकता. किसी को भी यह अधिकार नहीं है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले को पल भर में खारिज कर देगा.'

---Advertisement---

इस बच्चे ने इंडस्ट्री को

सुनील शेट्टी ने आगे कहा, 'आप कौन होते हैं बैन लगाने वाले? जरा समझिए कि इस बच्चे ने इंडस्ट्री को 3,500 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दिया है… आप उस पर बैन क्यों लगाना चाहते हैं? अगर आप किसी ऐसी चीज पर बैन लगाते हैं जिसे लोग देखना चाहते हैं, तो आप आखिर क्या हासिल करना चाहते हैं?' हाल ही में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी असहयोग नोटिस को वापस ले लिया है.  

First published on: Jun 27, 2026 06:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola