Tuesday, 2 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सलमान खान की फिल्म पाने के लिए इस एक्ट्रेस ने घटाया था 30 किलो वजन, फिर भी नहीं रुके बॉडी शेमिंग के ताने

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' से अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत करने वाली सोनाक्षी को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी का वजन 95 किलो हुआ करता था? सलमान खान की फिल्म पाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत करके अपना 30 किलो वजन घटाया था. इतने बड़े ट्रांसफॉर्मेशन के बाद भी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें बॉडी शेमिंग (वजन को लेकर ताने मारना) का शिकार बनाया. आइए जानते हैं सोनाक्षी के इस कड़े संघर्ष और फिटनेस सफर की पूरी कहानी...

95 किलो से 65 किलो का सफर

फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी काफी अस्वस्थ और अनफिट महसूस करती थीं. उन्होंने खुद को एक नए लुक में ढालने के लिए कड़ी मेहनत की. उन्होंने अपना वजन 95 किलो से घटाकर 65 किलो किया, जिसके बाद ही वे कैमरे के सामने 'रज्जो' के आइकॉनिक किरदार में नजर आईं.

---Advertisement---

पिलाटेस (Pilates) और मॉर्निंग वर्कआउट का जादू

वोग इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया था कि उनके दिन की शुरुआत हमेशा हैवी एक्सरसाइज से होती थी, जिसमें कार्डियो और तेज चलना (ब्रिस्क वॉक) शामिल था. बाद में उन्होंने पिलाटेस मशीन (Pilates Reformer) पर वर्कआउट करना शुरू किया. सोनाक्षी के मुताबिक, इस मशीन पर हजारों तरह की एक्सरसाइज हो सकती हैं, इसलिए वे कभी बोर नहीं होती थीं.

डाइट से दूर की तली-भुनी चीजें और चीनी

वर्कआउट के साथ-साथ सोनाक्षी ने अपनी खाने-पीने की आदतों को भी पूरी तरह बदला. उन्होंने मीठा और तली-भुनी चीजों से दूरी बना ली. वे खाने में ज्यादा प्रोटीन और बहुत कम कार्बोहाइड्रेट लेती थीं और रात का खाना बिल्कुल हल्का रखती थीं. भूख लगने पर वे स्नैक्स में बादाम, अखरोट या केला खाना पसंद करती थीं.

---Advertisement---

ताने सुनकर जब टूट गया था दिल

इतना वजन घटाने के बाद भी जब लोगों ने उन्हें ट्रोल किया, तो सोनाक्षी काफी परेशान हो गई थीं. अरबाज खान के चैट शो 'पिंच' में उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा था, "मैंने फिल्म के लिए 30 किलो वजन कम किया, फिर भी लोगों ने मेरे लुक और शेप पर बातें बनाईं. शुरुआत में मैं बहुत डिफेंसिव हो जाती थी क्योंकि लोगों ने मेरी वो मेहनत, खून-पसीना और आंसू नहीं देखे थे जो मैंने वजन घटाने में बहाए थे."

सफल फिल्में

सोनाक्षी की अगर सफल फिल्मों की बात करें तो इनमें सन ऑफ सरदार, दबंग और राउडी राठौर के साथ ही दबंग 2, दबंग 3, हॉलीडे और आर.....राजकुमार जैसी फिल्में शामिल हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 02, 2026 07:10 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola