Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: ‘ब्लास्ट’ ने बिगाड़ा ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पू’ का खेल, ‘चांद मेरा दिल’ और ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का हाल हुआ बेहाल

Box Office Collection: अर्जुन सरजा की फिल्म ब्लास्ट ने रिलीज होते ही दृश्यम 3 और करुप्पू का खेल बिगाड़ दिया है. दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ा है. वहीं, दूसरी ओर चांद मेरा दिल और द ग्रेट ग्रैड सुपरहीरो का सोमवार को बुरा हाल रहा है.

---विज्ञापन---

Drishyam 3, Karuppu, Chand Mera Dil, Blast, The great Grand Superhero (1)
Drishyam 3, Karuppu, Chand Mera Dil, Blast, The great Grand Superhero (1)

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म दृश्यम 3 और करुप्पू छाई हुई है. हालांकि इसी बीच अर्जुन सरजा स्टारर फिल्म ब्लास्ट ने आते ही धमाल मचा दिया है. ब्लास्ट ने दृश्यम 3 और करुप्पू के कलेक्शन पर काफी असर डाला है. यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. दूसरी ओर अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर बॉलीवुड फिल्म चांद मेरा दिल का इस मंडे बुरा हाल रहा है और जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो रिलीज के बाद ही खराब परफॉर्म कर रही है. तो चलिए एक नजर डालते हैं इन पांचों फिल्मों के मंडे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

दृश्यम 3 ने सोमवार को किया इतना कलेक्शन

मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम 3 के मंडे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 2.20 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 21.4 प्रतिशत रही है. फिल्म ने सोमवार को सबसे ज्यादा मलयालम भाषा में कमाई की है. फिल्म ने मलयालम में 2 करोड़ का कलेक्शन किया है. भारत में फिल्म ने 98.90 करोड़ का कारोबार कर लिया है. यह 100 करोड़ से बस थोड़ा ही दूर बची है. वहीं, दुनिया भर में फिल्म ने कुल 224.76 करोड़ का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

सोमवार को करुप्पू ने कमाए इतने करोड़

सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म करुप्पू को लेकर बात करें तो इस फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अपने 18वें दिन यानी कि सोमवार के दिन 2.40 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म ने तेलुगु में 35 लाख और तमिल में 2.05 करोड़ का कलेक्शन किया है. भारत में इसने कुल कमाई 184.85 करोड़ की कर ली है और दुनिया भर में इसने 292 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. यह भी जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

चांद मेरा दिल ने किया इतना कलेक्शन

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर फिल्म चांद मेरा दिल को लेकर बात करें तो इस फिल्म ने अपने रिलीज के 11वें दिन 90 लाख का कलेक्शन किया था. फिल्म ने 11 दिनों में भारत में 25.20 करोड़ का कारोबार कर लिया है और इसने दुनिया भर में 33.64 करोड़ की कमाई की है.

---विज्ञापन---

ब्लास्ट ने दी करुप्पू और दृश्यम 3 को मात

वहीं, अर्जुन सरजा की फिल्म ब्लास्ट को लेकर बात करें तो यह फिल्म 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की रिलीज को 4 दिन हो गए हैं और इस मूवी ने सोमवार के दिन 3.60 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में 17.55 करोड़ की कमाई कर ली है और इसने दुनिया भर में 26.47 करोड़ कमा लिए हैं. सोमवार के दिन इस फिल्म ने दृश्यम 3 और करुप्पू से ज्यादा कलेक्शन किया है.

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो ने किया सोमवार को इतना कलेक्शन

आखिर में हम बात करेंगे जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो को लेकर, जो कि सिनेमाघरों में 29 मई को रिलीज हुई है. इस फिल्म ने सोमवार के दिन सिर्फ 13 लाख का कलेक्शन किया है. इस मूवी ने चार दिनों में सिर्फ भारत में 1.38 करोड़ की कमाई की है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Day 12: दर्शकों की पहली पसंद बनी Mohanlal की ‘दृश्यम 3’, 12वें दिन फिल्म ने बटोरे इतने करोड़

First published on: Jun 02, 2026 07:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola