Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

तो इतनी पढ़ी-लिखी हैं अपनी नेशनल क्रश, क्वालिफिकेशन देख लगेगा 440 वोल्ट का झटका; बनने जा रहीं साउथ सुपरस्टार की दुल्हन

Rashmika Mandanna Education: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, फैंस को जिस दिन का इंतजार था, वो पल 26 फरवरी को आने वाला है. कपल की शादी का काउनडाउन शुरू हो चुका है, उनके संगात से लेकर मेहंदी तक के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं, कि कैसे रश्मिका मंदाना ने एक कॉलेज से शुरू की अपनी जर्नी को नेशनल क्रश तक पहुंचा?

Rashmika Mandanna Education: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, फैंस को जिस दिन का इंतजार था, वो पल 26 फरवरी को आने वाला है. कपल की शादी का काउनडाउन शुरू हो चुका है, उनके संगात से लेकर मेहंदी तक के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं, कि कैसे रश्मिका मंदाना ने एक कॉलेज से शुरू की अपनी जर्नी को नेशनल क्रश तक पहुंचा?

रश्मिका की इस फोटो में एक चीज बेह कॉमन दिख रही है, वो है मिलियन डॉलर स्माइल लेकिन इस मुस्कान के पीछे छिपी कड़ी मेहनत, संघर्ष और सपनों को सच करने की एक जबरदस्त कहानी है. हम बात कर रहे हैं, इंडिया की नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना की जिंदगी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है.

---Advertisement---

5 अप्रैल को कर्नाटक के कुर्ग में जन्मीं रश्मिका एक बेहद सिंपल फैमिली से आती हैं. एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वो पढ़ाई में भी टॉपर रहीं थीं. उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर, साइकोलॉजी और जर्नलिज्म में बैचलर डिग्री हासिल की है. यानी खूबसूरती के साथ-साथ दिमाग भी पूरा फुल ऑन रहा.

रश्मिका की जिंदगी का टर्निंग पॉइंट आया साल 2014 में... जब उन्होंने एक कॉलेज इवेंट के दौरान Clean & Clear Fresh Face का टाइटल जीता. यही वो पल था, जहां से उनकी किस्मत ने यूटर्न लिया. इसके बाद उन्हें कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से पहला बड़ा ब्रेक मिला. खास बात ये रही, कि पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई, और साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग कन्नड़ फिल्मों में शामिल हो गई.

---Advertisement---

इस फिल्म के बाद रश्मिका रातों-रात स्टार बन गईं. उनकी प्यारी सी स्माइल और दमदार एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया. डेब्यू परफॉर्मेंस के लिए उन्हें SIIMA अवॉर्ड भी मिला, और फिर इसके बाद रश्मिका ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा. उन्होंने बैक-टू-बैक हिट फिल्मों की लाइन लगा दी.

तेलुगू सिनेमा में उनकी एंट्री फिल्म 'चलो' से हुई, लेकिन असली पहचान उन्हें 'गीता गोविंदम' से मिली. जिसमें उनके साथ विजय देवरकोंडा नजर आए थे. ये फिल्म सुपरहिट रही और रश्मिका टॉप एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल हो गईं.

---Advertisement---

इसके बाद आया वो प्रोजेक्ट जिसने उन्हें पैन-इंडिया स्टार बना दिया, वो है 'पुष्पा: द राइज'. फिल्म का 'सामी-सामी' गाना हर तरफ छा गया, और रश्मिका हर दिल की धड़कन बन गईं. साउथ में सफलता का झंडा गाड़ने के बाद बॉलीवुड ने भी उन्हें हाथोंहाथ लिया.

हिंदी डेब्यू 'गुडबाय' से हुआ, फिर इसके बाद वो 'मिशन मंजू' में नजर आईं. फिर 'एनिमल' में उनकी परफॉर्मेंस ने उन्हें बॉलीवुड में भी मजबूत पहचान दिला दी. आज रश्मिका मंदाना साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं. कम उम्र में इतना बड़ा मुकाम हासिल करना आसान नहीं, लेकिन रश्मिका ने साबित कर दिया, कि टैलेंट, मेहनत और सही मौके मिल जाएं, तो सपने जरूर पूरे होते हैं.

---Advertisement---
First published on: Feb 25, 2026 04:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola