Monday, 26 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

दलेर मेहंदी के साथ हुए विवाद पर मंत्री सुबोध उनियाल ने मांगी माफी? मीका सिंह ने जताई खुशी

Daler Mehendi Controversy: उत्तराखंड विवाद में दलेर मेहंदी से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने माफी मांग ली है. मीका सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि कलाकारों का सम्मान सबसे ऊपर है और अब इस मामले को यहीं खत्म करना चाहिए.

daler mehendi controversy subodh uniyal apology
daler mehendi controversy subodh uniyal apology

Daler Mehendi Controversy: उत्तराखंड के मेले में पंजाबी पॉप स्टार दलेर मेहंदी (Daler Mehendi) के साथ हुए विवाद ने तूल पकड़ने के बाद अब एक नया मोड़ ले लिया है. परफॉर्मेंस के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा शो रुकवाने और नशे का आरोप लगाने परवान चढ़े विवाद के बाद, अब मंत्री जी ने अपनी गलती मान ली है. भाई मीका सिंह (Mika Singh) ने खुद यह खुलासा किया है कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर पाजी से फोन पर माफी मांग ली है, जिसके बाद अब इस गर्मा-गर्म मामले पर विराम लगता दिख रहा है.

मंत्री सुबोध उनियाल ने मांगी माफी

आईएएनएस की रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद बढ़ने और इंडस्ट्री के तमाम सितारों के विरोध के बाद उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से फोन पर संपर्क करके माफी मांग ली है.

---विज्ञापन---

मीका सिंह ने की मंत्री के कदम की तारीफ

माफी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए मीका सिंह ने कहा कि वह मंत्री जी के इस कदम की सराहना करते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि इंडस्ट्री के सीनियर कलाकारों और हर आर्टिस्ट की इज्जत का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए.

विवाद के खिलाफ सबसे पहले आगे आए थे मीका

उत्तराखंड में जब मंत्री ने दलेर मेहंदी पर शराब पीकर गाने और लिप-सिंकिंग का आरोप लगाकर शो रुकवाया था, तब मीका सिंह ने सबसे पहले खुलकर आवाज उठाई थी और मंत्री से माफी की मांग की थी.

---विज्ञापन---

क्या था उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले का पूरा मामला?

टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर में कुंजापुरी पर्यटन मेले के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर आ धमके थे और उन्होंने दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस पर नाराजगी जताते हुए उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

कपिल शर्मा और अनुपम खेर समेत कई सेलेब्स का मिला था सपोर्ट

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया था, जहां मीका सिंह के अलावा कपिल शर्मा, अनुपम खेर और पलाश सेन जैसे तमाम बॉलीवुड दिग्गजों ने दलेर पाजी का खुलकर समर्थन किया था. अब मंत्री के माफी मांगने के बाद यह मामला शांत हो गया है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 25, 2026 11:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो