---विज्ञापन---
‘रामायाण’ ही नहीं भगवान राम के जीवन से इंस्पायर हैं ये 7 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर छाप चुकीं हैं करोड़ों
इंडियन सिनेमा में 'रामायण' सिर्फ एक धार्मिक महागाथा नहीं, बल्कि कहानियों का ऐसा खजाना रही है, जिसने हर दौर के फिल्ममेकर्स को इंस्पायर किया है. समय के साथ इसकी प्रस्तुति बदलती गई. कहीं इसे मॉडर्न एक्शन के अंदाज में दिखाया गया, तो कहीं फैमिली ड्रामा और सामाजिक संदेश के जरिए दर्शकों तक पहुंचाया गया. अब रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' भी रिलीज की तैयारी में है. ऐसे में आइए जानते हैं उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में... जिनमें किसी न किसी रूप में रामकथा की झलक देखने को मिली.
'आदिपुरुष'
सबसे पहले बात करते हैं 'आदिपुरुष' की. प्रभास और सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म ने 'रामायण' की कहानी को बड़े पैमाने पर पर्दे पर उतारने की कोशिश की थी. करीब 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अपने भव्य वीएफएक्स और विजुअल्स को लेकर काफी चर्चा में रही.
'रावण'
मणिरत्नम की फिल्म 'रावण' ने रामायण को बिल्कुल अलग नजरिए से पेश किया. कहानी में अच्छाई और बुराई की पारंपरिक सोच को चुनौती दी गई, जिससे दर्शकों को किरदारों को नए दृष्टिकोण से देखने का मौका मिला.
'सिंघम अगेन'
रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' भी रामायण से प्रेरित मानी जाती है. फिल्म में अजय देवगन का किरदार अपनी पत्नी को बचाने के मिशन पर निकलता है, जबकि उनकी टीम के अन्य पुलिस अफसर हनुमान, लक्ष्मण और गरुड़ जैसे पौराणिक पात्रों की आधुनिक झलक पेश करते हैं.
'हम साथ साथ हैं'
वहीं 'हम साथ साथ हैं' में निर्देशक सूरज बड़जात्या ने राम के वनवास की भावना को एक संयुक्त परिवार की कहानी में पिरोया. बड़े बेटे का परिवार छोड़ना और छोटे भाई का हर मुश्किल में साथ देना दर्शकों को राम, सीता और लक्ष्मण की याद दिलाता है.
'राम सेतु'
अक्षय कुमार की 'राम सेतु' ने पौराणिक मान्यताओं को विज्ञान और पुरातत्व के नजरिए से जोड़ने की कोशिश की. फिल्म में समुद्र के नीचे मौजूद राम सेतु के अस्तित्व को खोजने का रोमांचक सफर दिखाया गया.
'राम राज्य'
पुरानी क्लासिक फिल्म 'राम राज्य' में भगवान राम के राजा और पति के रूप में कर्तव्य के बीच के संघर्ष को भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया. इस फिल्म का ऐतिहासिक महत्व भी खास माना जाता है. बहरहाल, इन फिल्मों से साफ है कि 'रामायण' केवल धार्मिक कथा नहीं, बल्कि ऐसी अमर कहानी है. जिसने बॉलीवुड को अलग-अलग दौर में नई सोच, नए किरदार और नई कहानियां गढ़ने की प्रेरणा दी है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.