---विज्ञापन---
R Madhavan होते थे एक्ट्रेसेस से अट्रैक्ट, लेकिन फिर भी कभी नहीं दिया पत्नी को धोखा; खुद बताई वजह
आर माधवन बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं. इतना ही नहीं वह साउथ सिनेमा में भी काफी एक्टिव हैं. हाल ही में वह फिल्म धुरंधर 2 में नजर आए थे और उनकी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. फिल्म की सफलता के बीच हाल ही में आर माधवन ने अपनी पत्नी सरिता के साथ 27वीं शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की है. इन सभी के बीच एक्टर ने अपने और पत्नी सरिता के बीच रिश्ते को लेकर बात की है. साथ ही उन्होंने बताया कि वह एक्ट्रेसेस से अट्रैक्ट होते थे, लेकिन कभी भी अपनी पत्नी को धोखा नहीं दिया.
वफादारी पर आर माधवन ने कही ये बात
दरअसल, हाल ही में ईटाइम्स के साथ बात करते हुए आर माधवन ने बताया, "मुझे लगता है कि वफादारी एक पारिवारिक गुण है. मेरा पूरा परिवार जीवन भर जमशेदजी टाटा को लेकर वफादार रहा है कि हमारे पास उनकी एक फोटो थी, जिसमें सभी देवी देवताओं के साथ उस पर माला भी थी. इसलिए सच कहूं तो मुझे वफादार न रहने के लिए बहुत कोशिश करनी पड़ेगी.
पत्नी को कभी नहीं दिया आर माधवन ने धोखा
इस दौरान एक्टर ने ये भी कहा कि वो एक डरपोक मद्रासी किस्म के आदमी हैं. उन्होंने कहा, " हालांकि मैं अट्रैक्टिव लड़कियों की तरफ बहुत अट्रैक्ट होता हूं, लेकिन आखिर में मैं घर जाकर अपनी पत्नी के साथ समय बिताकर बहाना बनाने से ज्यादा अहमियत देता हूं. बता दें कि एक्टर की पत्नी सरिता उनकी सभी फाइनेंशियल मामलों को संभालती हैं और उनके पास एक्टर के सभी फोन डिटेल्स उनके पास रहती हैं.
पत्नी के सामने खोलते थे फीमेल फैंस के लेटर
इस बीच एक्टर ने बताया कि, "मैं सरिता के साथ अपनी सभी फीमेल फैंस के लेटर खोलता था. मैं सरिता को अपने साथ किसी भी फॉरेन आउटडोर शूट पर ले जाने की जिद करता था. इसलिए नहीं कि मैं उसे यह दिखाना चाहता था कि मैं वफादार हूं, बल्कि इसलिए कि मैं खुद को परखना नहीं चाहता था.
इन फिल्मों में काम कर चुके हैं आर माधवन
बता दें कि आर माधवन ने साल 2000 में आई तमिल फिल्म अलाई पायुथे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह मणिरत्नम की फिल्म मुथमित्तल, आयुथा एझुथु, गुरु, में भी नजर आए हैं. इसके अलावा उन्होंने 3 इडियट्स, रहना है तेरे दिल में, विक्रम वेधा, धुरंधर, तनु वेड्स मनु जैसी कई फिल्मों में काम किया है.
जल्द ही इन फिल्मों में नजर आएंगे आर माधवन
आर माधवन ने 6 जून 1999 को सरिता से शादी की थी. कपल का एक बेटा भी जिसका नाम वेदांत माधवन हैं. काम को लेकर बात करें तो आर माधवन धुरंधर 2 के बाद जल्द ही फिल्म GDN और Vinnaithaandi Varuvaayaa 2 में नजर आएंगे.