---विज्ञापन---
बॉलीवुड की वो खूबसूरत हसीना, जिसका एक अफेयर ने तबाह कर दिया करियर!
बॉलीवुड में कई बार कुछ सितारे किसी एक गाने या फिल्म से रातों-रात बुलंदियों पर पहुंच जाते हैं, लेकिन कभी-कभी उनका एक गलत फैसला या अफेयर उनके पूरे करियर को हमेशा के लिए तबाह कर देता है. हिंदी सिनेमा की एक बेहद खूबसूरत और मशहूर स्टार किड ने भी नब्बे के दशक में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के कल्ट गाने से देश भर के लाखों दिलों को जीत लिया था. लेकिन एक शादीशुदा इंसान के प्यार में पड़कर उन्होंने अपना हंसता-खेलता करियर दांव पर लगा दिया और गुमनामी के अंधेरे में खो गईं. आइए जानते हैं आखिर कौन हैं ये एक्ट्रेस?
परदेसी परदेसी गाने से मिली थी देशव्यापी पहचान
साल 1992 में आई फिल्म महबूब मेरे महबूब (Mehboob Mere Mehboob) से बॉलीवुड में कदम रखने वाली प्रतिभा सिन्हा (Pratibha Sinha) का फिल्मी सफर बहुत लंबा नहीं रहा. लेकिन साल 1996 में आई आमिर खान और करिश्मा कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म राजा हिंदुस्तानी (Raja Hindustani) के एक गाने ने उनकी किस्मत बदल दी थी. इस फिल्म के सुपरहिट गाने परदेसी परदेसी (Pardesi Pardesi) में बंजारन के रूप में प्रतिभा सिन्हा की छोटी सी परफॉर्मेंस इतनी दमदार थी कि वह रातों-रात पूरे देश में मशहूर हो गई थीं.
मशहूर संगीतकार नदीम सैफी संग था अफेयर
सफलता के शिखर पर पहुंचने के दौरान ही प्रतिभा सिन्हा का नाम उस दौर के सबसे मशहूर म्यूजिक कंपोजर नदीम-श्रवण की जोड़ी वाले नदीम सैफी (Nadeem Saifi) के साथ जुड़ने लगा था. दोनों के बीच नजदीकियां इस कदर बढ़ गई थीं कि इसकी चर्चा पूरी फिल्म इंडस्ट्री में होने लगी थी. हालांकि प्रतिभा की मां और गुजरे जमाने की दिग्गज अभिनेत्री माला सिन्हा (Mala Sinha) को यह रिश्ता बिल्कुल भी मंजूर नहीं था, क्योंकि नदीम सैफी पहले से ही शादीशुदा थे.
मां माला सिन्हा ने उठाया था बड़ा कदम
नदीम सैफी और प्रतिभा सिन्हा के अफेयर से परेशान होकर माला सिन्हा ने अपनी बेटी के करियर और जिंदगी को बचाने के लिए एक सख्त कदम उठाया था. वह प्रतिभा को मुंबई से दूर चेन्नई लेकर चली गई थीं. इसी दौरान मीडिया में खबरें भी उड़ी थीं कि प्रतिभा अपने घर से भागकर नदीम के पास पहुंच गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद को बढ़ता देख माला सिन्हा ने इस मामले में दिवंगत राजनेता बालासाहेब ठाकरे से भी मदद मांगी थी, जिसके बाद प्रतिभा वापस मुंबई लौट आई थीं.
विवादों के कारण पूरी तरह तबाह हुआ करियर
इन सभी व्यक्तिगत विवादों, पारिवारिक ड्रामे और मीडिया में लगातार छपने वाली नकारात्मक खबरों का सीधा असर प्रतिभा सिन्हा के फिल्मी करियर पर पड़ा. डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने धीरे-धीरे उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी, जिसके चलते उनके हाथ से कई बड़ी फिल्में निकल गईं. साल 2000 के बाद प्रतिभा ने पूरी तरह से रुपहले पर्दे से दूरी बना ली. गॉड गिफ्टेड खूबसूरती और टैलेंट होने के बावजूद वह बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने में नाकाम रहीं.
57 की उम्र में भी कुंवारी हैं प्रतिभा
कोलकाता में 4 जुलाई 1969 को जन्मीं प्रतिभा सिन्हा आज पूरे 57 साल की हो चुकी हैं. नदीम सैफी से अलग होने और बॉलीवुड को अलविदा कहने के बाद उन्होंने कभी भी शादी नहीं करने का फैसला किया. आज इतने सालों बाद भी वह पूरी तरह से सिंगल हैं और अपनी मां माला सिन्हा के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में एक शांत और गुमनामी की जिंदगी बिता रही हैं, जहां वह लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रहती हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.