---विज्ञापन---
Netflix पर गदर काट रही 6 एपिसोड वाली ये नई सीरीज, IMDb पर मिली 8.7 की रेटिंग
Netflix New Web Series: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक नई वेब सीरीज रिलीज हुई है, जो समय लोगों के बीच काफी पसंद की जा रही है.
Netflix New Web Series: ओटीटी लवर्स के लिए एक खुशखबरी आई है. दरअसल, नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक नई वेब सीरीज ने आते ही तहलका मचा दिया है. इस वेब सीरीज की कहानी इतनी दमदार है कि इसे IMDb पर आते ही 8.7 की शानदार रेटिंग मिल गई है. मजेदार बात ये है कि इस सीरीज की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इसमें आपको शोर-शराबे से अलग बहादुरी और साहस का एक नया देखने को मिलेगा. चलिए आपको भी इस नई सीरीज से रूबरू करवाते हैं.
क्या है सीरीज का नाम?
हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम 'ऑपरेशन सफेद सागर' है, जो आज ही Netflix पर रिलीज हुई है. एक्टर जिमी शेरगिल और सिद्धार्थ इसके लीड रोल हैं. इसकी कहानी कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना के मिशन की सच्ची घटना पर आधारित है.
भारतीय वायुसेना को समर्पित
जिमी शेरगिल और सिद्धार्थ स्टारर सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' भारतीय वायुसेना को समर्पित एक श्रद्धांजलि होने के साथ-साथ देशभक्ति की उन शांत कहानियों दिखाती हैं, जिनमें ऑडियंस को दुश्मन से नफरत करने की जरूरत नहीं होती है.
भारतीय वायु सेना के साहस की कहानी
इस सीरीज में कारगिल युद्ध के दौरान गोल्डन एरो स्क्वाड्रन की कहानी दिखाई गई है, जो भारतीय वायु सेना के पायलटों का एक दस्ता था. जिसे टोही मिशन के लिए ट्रेनिंग दी गई थी और आखिर में समुद्र तल से 18,000 फीट की ऊंचाई पर दुश्मन के ठिकानों पर बमबारी करने के लिए इस्तेमाल किया गया था। इससे पहले आसमान की इस ऊंचाई पर जाकर दुनिया की किसी भी वायु सेना ने कभी लड़ने का साहस नहीं किया था.
सिद्धार्थ और जिमी की एक्टिंग
इस सीरीज में सिद्धार्थ ने स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा और जिमी शेरगिल विंग कमांडर टोनी धनोआ का किरदार निभाया है. सीरीज में सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल की एक्टिंग काबिल-ए-तारीफ है. वहीं, एक्टर मनु ऋषि चड्ढा ने पाकिस्तान के जनरल मुशर्रफ की भूमिका निभाई है, जिनके नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना 1999 में LoC पार करके कश्मीर पर कब्जा किया था.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.