Saturday, 19 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

तिहाड़ जेल में बंद Rajpal Yadav को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर फूटा लोगों का गुस्सा, याद दिलाए मुश्किलों के पुराने दिन

राजपाल यादव और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दोस्ती की मिसालें कभी फिल्म जगत के गलियारों में दी जाती थीं. दोनों ने संघर्ष के दिन साथ बिताए और एक-दूसरे की सफलता का जश्न मनाया. आज जब राजपाल यादव आर्थिक तंगी और कानूनी पचड़ों के कारण जेल की सलाखों के पीछे हैं, तो उनके "कोई दोस्त साथ नहीं है" वाले बयान ने सबका ध्यान नवाजुद्दीन की तरफ खींच लिया है. इंटरनेट यूजर्स यह सवाल उठा रहे हैं कि जिस शख्स ने संघर्ष के दिनों में नवाजुद्दीन को अपने घर में पनाह दी और लंगर की तरह खाना खिलाया, आज वह मुश्किल में अकेला क्यों है.

राजपाल यादव और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दोस्ती की मिसालें कभी फिल्म जगत के गलियारों में दी जाती थीं. दोनों ने संघर्ष के दिन साथ बिताए और एक-दूसरे की सफलता का जश्न मनाया. आज जब राजपाल यादव आर्थिक तंगी और कानूनी पचड़ों के कारण जेल की सलाखों के पीछे हैं, तो उनके "कोई दोस्त साथ नहीं है" वाले बयान ने सबका ध्यान नवाजुद्दीन की तरफ खींच लिया है. इंटरनेट यूजर्स यह सवाल उठा रहे हैं कि जिस शख्स ने संघर्ष के दिनों में नवाजुद्दीन को अपने घर में पनाह दी और लंगर की तरह खाना खिलाया, आज वह मुश्किल में अकेला क्यों है.

"मेरा कोई दोस्त नहीं है" – राजपाल का छलका दर्द- सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव ने बेहद भावुक होकर कहा था कि उनके पास अब न पैसे बचे हैं और न ही कोई ऐसा दोस्त जो उनकी मदद के लिए आगे आए. उनके इस बयान के बाद सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, और तेज प्रताप यादव जैसे लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया. लेकिन फैंस को सबसे ज्यादा कमी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की खल रही है, जो राजपाल के पुराने और गहरे मित्र माने जाते हैं.

---Advertisement---

जब राजपाल का घर नवाज के लिए था 'लंगर'- नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुद एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि स्ट्रगल के दिनों में राजपाल यादव ने उनकी और कई अन्य कलाकारों की बहुत मदद की थी. नवाज ने बताया था कि राजपाल का घर एक लंगर की तरह था, जहां कोई भी संघर्ष करने वाला एक्टर आकर खाना खा सकता था. उन्होंने राजपाल को एक 'शानदार और संवेदनशील' इंसान बताया था, जिसने कभी किसी को खाली हाथ नहीं लौटने दिया.

सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे एक्टर्स की जोड़ी- नवाजुद्दीन और राजपाल ने लखनऊ के BNA और दिल्ली के NSD से साथ में एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी. नवाज ने गर्व से कहा था कि पूरी इंडस्ट्री में शायद वे दोनों ही सबसे ज्यादा 'एकेडेमिकली एजुकेटेड' एक्टर्स हैं. इतनी गहरी समझ और बरसों पुरानी दोस्ती होने के बावजूद, राजपाल के बुरे वक्त में नवाज का सामने न आना लोगों को खटक रहा है.

---Advertisement---

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए नवाजुद्दीन- इंटरनेट यूजर्स नवाजुद्दीन सिद्दीकी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि आज नवाज एक लग्जूरियस लाइफ जी रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने उस दोस्त की याद नहीं आ रही जिसने उनके बुरे वक्त में साथ दिया था. सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि क्या इंडस्ट्री के रिश्ते सिर्फ सफलता तक ही सीमित हैं?

क्या नवाज पर्दे के पीछे कर रहे हैं मदद?- जहां एक तरफ लोग नवाज की आलोचना कर रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि शायद वह सार्वजनिक रूप से सामने न आकर निजी तौर पर अपने दोस्त की मदद करने की कोशिश कर रहे हों. हालांकि, जब तक नवाजुद्दीन की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आती, तब तक यूजर्स का गुस्सा शांत होता नहीं दिख रहा है.

---Advertisement---
First published on: Feb 11, 2026 10:17 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola