Saturday, 19 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

भाभी कैटरीना कैफ की बहन के लिए धड़का सनी कौशल का दिल? फैंस ने ढूंढ निकाला ‘सबूत’!

Sunny Kaushal and Isabelle Kaif Dating Rumours: इसाबेल कैफ और सनी कौशल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिन्होंने तुरंत फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.

Sunny Kaushal and Isabelle Kaif Dating Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का टॉपिक बनी हुई हैं. इसी बीच कैटरीना की छोटी बहन इसाबेल कैफ और उनके देवर सनी कौशल को लेकर डेटिंग की खबरों ने इंटरनेट का माहौल और ज्यादा गर्म कर दिया है. इतना ही नहीं, इस बार तो फैंस के हाथ इसाबेल और सनी की डेटिंग के कुछ सबूत भी लगे हैं, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान

दरअसल, इसाबेल कैफ और सनी कौशल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिन्होंने तुरंत फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. हुआ कुछ ऐसा कि इसाबेल और सनी ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक जैसी पोस्ट शेयर कीं. इसे देखकर फैंस के दिमाग की घंटी बज गई. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर फैंस उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाने लगे.

---विज्ञापन---

तुर्की में छुट्टियां मना रहे हैं?

हाल ही में सनी कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर तुर्की वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उन्होंने एक सफेद बिल्ली की फोटो भी शेयर की है. ऐसी ही एक बिल्ली की फोटो इसाबेल ने भी पोस्ट की, जिसके बाद से ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को देखकर फैंस को शक हुआ कि इसाबेल कैफ और सनी कौशल दोनों एक साथ तुर्की में छुट्टियां मना रहे हैं.

क्या हाल-चाल है…

अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में सनी ने लिखा, ‘क्या हाल-चाल है दोस्तों! काफी समय हो गया.’ दिलचस्प बात ये है कि इसाबेल ने उनके इस पोस्ट पर तुरंत कमेंट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अब तक की सबसे बेहतरीन किताब रिकमेंड करने के लिए आपका स्वागत है.’ दोनों के बीच की ये बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों को और हवा दे रही है. हालांकि, इसको लेकर इसाबेल और सनी की तरफ से अभी तक कोई बयान या रिएक्शन सामने नहीं आया है.

First published on: Sep 19, 2026 03:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola