Saturday, 19 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘सर थामा क्यों की…’ समय रैना ने फिल्म ‘थामा’ के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट, एक्टर ने यूं दिया जवाब

समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के हालिया एपिसोड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे थे. इस दौरान समय रैना ने एक्टर की पिछली फ्लॉप फिल्म थामा को लेकर खूब मजाक बनाया. साथ ही ये भी पूछा कि उन्होंने ये फिल्म क्यों की थी.

Samay Raina-Nawazuddin Siddiqui
Samay Raina-Nawazuddin Siddiqui

समय रैना का इंडियाज गॉट लेटेंट 2 का हाल ही में नया एपिसोड रिलीज हुआ है. एपिसोड आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और लगातार इसके शॉर्ट्स और रील्स वायरल हो रही हैं. वहीं, इस बार शो में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पैनल में शामिल हुए थे और समय ने उन्हें भी जमकर रोस्ट किया. नए एपिसोड में कॉमेडियन ने गैंग्स ऑफ वासेपुर एक्टर का मजाक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इतना ही नहीं नवाजुद्दीन की फिल्म च्वाइस को लेकर भी समय रैना ने सवाल खड़े किए. साथ ही उनकी पिछली फ्लॉप फिल्म थामा का भी समय ने जिक्र किया.

समय रैना ने किया नवाजुद्दीन को फिल्म थामा के लिए रोस्ट

नवाजुद्दीन का मजाक बनाते हुए समय ने एक्टर से पूछा, “सर आपने थामा क्यों की? आपने इसे बनाया क्यों? इसपर नवाजुद्दीन एक पल रुके और फिर बोले, “थामा? इसके आगे एक्टर ने कहा, “खैर ये बन गई. अब जो हो गया सो हो गया.” उसके बाद समय ने कहा, “सर हम ऐसी बातें कह सकते हैं, है ना? जिस पर नवाजुद्दीन ने जवाब दिया, “हां बिल्कुल. वैसे भी आपने यह कह ही दिया. अब और क्या कह सकते हैं?”

---विज्ञापन---

एपिसोड में आगे समय ने एक बार फिर थामा का जिक्र किया. उन्होंने नवाजुद्दीन से एक कंटेस्टेंट को एक्टिंग करने और किसी लड़की को प्रपोज करने में उसकी मदद करने के लिए कहा. समय ने पूछा, “आपको एक्टिंग आती है ना? इसपर नवाजुद्दीन बोले, “हां मैं एक्टिंग कर सकता हूं.” जिस पर कॉमेडियन ने थामा का मजाक बनाया और कहा, ” तो थामा के साथ क्या गड़बड़ हुई थी? जिसके बाद नवाजुद्दीन हंसे और मजाक में कहा, “अरे यार मैं वैसी ही एक्टिंग करूंगी जैसी मैंने थामा में की थी.” समय ने इसपर कहा, “नहीं थामा वाली नहीं प्लीज.”

थामा के बारे में

बता दें कि थामा एक रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. जो कि मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवी मूवी है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना नजर आई थी.

---विज्ञापन---

नवाजुद्दीन की फिल्में

वहीं, नवाजुद्दीन को लेकर बात करें तो बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर में से एक हैं और तमाम बेहतरीन फिल्मों, सीरीज में काम कर चुके हैं. वह गैंग्स ऑफ वासेपुर, द लंचबॉक्स और मंटो जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. इसके अलावा उनकी सीरीज सेक्रेड गेम्स जबरदस्त हिट रही थी.

यह भी पढ़ें- तिहाड़ जेल में बंद Rajpal Yadav को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर फूटा लोगों का गुस्सा, याद दिलाए मुश्किलों के पुराने दिन

---विज्ञापन---
First published on: Sep 19, 2026 01:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola