Saturday, 19 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

मनोज बाजपेयी के गांधी बनने की तैयारी, वहीदा रहमान निभाएंगी पुतलीबाई का रोल

Waheeda Rehman Entry Manoj Bajpayee New Film: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की आने वाली अनटाइटल्ड पीरियोडिक ड्रामा फिल्म में दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान की भी एंट्री हो गई है.

Waheeda Rehman Entry Manoj Bajpayee New Film: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली अनटाइटल्ड पीरियोडिक ड्रामा फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में मनोज बाजपेयी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का किरदार निभाएंगे. कुछ दिनों पहले ही फिल्म के सेट से मनोज बाजपेयी की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें वह महात्मा गांधी के अवतार में नजर आ रहे थे. सुधीर मिश्रा के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में अब दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान की भी एंट्री हो गई है. इस फिल्म में वहीदा रहमान का किरदार बहुत ही खास और अहम होने वाला है. बताया जा रहा है कि दिग्गज एक्ट्रेस फिल्म में महात्मा गांधी की मां का किरदार निभाएंगी.

वहीदा रहमान की फिल्म में एंट्री

फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा और सुधीर मिश्रा के कोलैबोरेशन में बन रही मनोज बाजपेयी की इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर प्रोड्यूसर अनुभव सिन्हा और डायरेक्टर सुधीर मिश्रा जबरदस्त तैयारी कर रहे हैं. उनका यह प्रोजेक्ट महात्मा गांधी की जिंदगी के उन 21 दिनों की कहानी है, जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं. महात्मा गांधी के जीवन के खास 21 दिनों को मेकर्स फिल्म के रूप में सभी के सामने पेश करना चाहते हैं. इस फिल्म में अब मेकर्स ने एक्ट्रेस वहीदा रहमान को भी जोड़ लिया है.

---विज्ञापन---

इमोशनल टच…

सुधीर मिश्रा के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में वहीदा रहमान महात्मा गांधी की मां पुतलीबाई का किरदार निभाने वाली हैं, जो फिल्म की कहानी में इमोशनल टच देंगी. मेकर्स का मानना है कि फिल्म में वहीदा रहमान की मौजूदगी एक अलग तरह की भावनात्मक गहराई लाएगी.

मेरे दिल और सोच…

इस पर बात करते हुए डायरेक्टर सुधीर मिश्रा ने कहा, ‘मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि वहीदा जी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं! ‘प्यासा’, ‘साहिब बीबी और गुलाम’, ‘कागज के फूल’ और ‘गाइड’ जैसी फिल्मों से मेरा बहुत गहरा और निजी जुड़ाव है. मैं उनकी इन फिल्मों को देखते हुए बड़ा हुआ हूं, ज्यादातर बड़े पर्दे पर, और इन फिल्मों ने मेरे दिल और सोच पर ऐसी जगह बनाई है, जिसे मैं लफ्जों में पूरी तरह बता नहीं सकता. मुझे अब भी यकीन नहीं होता कि इन ऐतिहासिक फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं वहीदा जी अब मेरे डायरेक्ट किए जा रहे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं. यह मेरे लिए बहुत खास और किसी सपने जैसा लग रहा है। इस फिल्म में उनका होना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है.’

First published on: Sep 19, 2026 02:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola